कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करें – सुमित पचौरी

भाजपा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अनुशासन सीखा है। हमारे सभी कार्यकर्ता संस्कारित हैं। संस्कारों के कारण ही लोग हमसे जुड़ते गए और भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। हम सभी का दायित्व है कि पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम करें और हमारे पूर्वजों के ही संस्कार है कि जिससे कार्यकर्ता बिना लालसा के काम करते हैं। राष्ट्र निर्माण में हमारे कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने सुभाष मंडल, अशोका गार्डन मंडल, महाराणा प्रताप मंडल, गांधी नगर मंडल, टैगोर मंडल, राजाभोज मंडल, शहीद भगत सिंह मंडल और स्वामी विवेकानंद मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कही। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सुभाष मंडल की कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भोपाल जिले के 8 मंडलों में आयोजित हुई कार्यसमिति की बैठकों में जिला अध्यक्ष सहित मुख्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा बताये गये मार्ग पर चलते हुए समर्पण भाव पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही।
सुभाष मंडल की कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी, मंडल अध्यक्ष श्री अशोक वाणी, मंडल प्रभारी श्री संजय वर्मा, श्री सुनील यादव, अशोका गार्डन मंडल में मुख्य वक्ता श्री तपन भौमिक, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप चौकसे, मंडल प्रभारी श्री राहुल राजपूत, राजाभोजन मंडल में मुख्य वक्ता श्री रवीन्द्र यति, मंडल अध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता, मंडल प्रभारी श्री इंद्रजीत राजपूत, गांधी मंडल में मुख्य वक्ता श्री किशन सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश वासवानी, मंडल प्रभारी श्री जगदीश यादव, टैगोर मंडल में मुख्य वक्ता श्री आलोक संजर, मंडल अध्यक्ष श्री पारस नरवरिया, श्री कृष्णमोहन सोनी, महाराणाप्रताप मंडल में मुख्य वक्ता श्री किशन सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, मंडल प्रभारी श्री शंकर मकोरिया, शहीद भगत सिंह मंडल में मुख्य वक्ता श्री विकास विरानी, मंडल अध्यक्ष श्री बब्लेश राजपूत, मंडल प्रभारी श्री योगेश परमार, स्वामी विवेकानंद मंडल में मुख्य वक्ता श्री कृष्ण मोहन सोनी, मंडल अध्यक्ष श्री नीरज पचौरी, मंडल प्रभारी श्री सतीष विश्वकर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today