-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
युवा मोर्चा ने निकाली साइकिल रैली
टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर युवा मोर्चा पूरे देश में चीयर फॉर इंडिया अभियान चला रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को भोपाल में युवा मोर्चा ने वोटक्लब से साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत के खिलाड़ी निश्चित तौर पर बेहतर प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन सभी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार के नेतृत्व में चीयर फॉर इंडिया अभियान चलाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। देश का हर नागरिक भारतीय खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत को सलाम करता है। श्री शर्मा ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ी देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक अर्जित करेंगे।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए चीयर फॉर इंडिया का आव्हान किया था। मध्यप्रदेश में भी इसी अभियान के तहत साइकिल रैली, मैराथन सहित अनेकों कार्यक्रम हमारे मोर्चा कार्यकर्ता आयोजित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा, श्री शिशिर बडकुल, श्री विवेक शर्मा, श्री अंकित गर्ग, श्री अंकित आर्य, श्री नरेंद्र सलूजा, श्री अभिमन्यु सिंह, श्री भाषित दीक्षित, श्री अजय बघेल, श्री विवेक चौहान, श्री राज प्रजापति, श्री अजय पाटीदार सहित बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी मौजूद थे।




Leave a Reply