-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मेडिकल में ओबीसी को 27, ईडब्लूएस को 10 फीसदी आरक्षण पर युवा मोर्चा ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में कार्यकताओं ने राजधानी के 7 नं. चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इस आरक्षण के लिए धन्यवाद दिया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों पर थिरकते हुए आतिशबाजी कर अपनी खुशी प्रकट की और मिठाई बांटी।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण की मंजूरी एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई नई व्यवस्था के तहत एमबीबीएस, बीडीएस जैसे ग्रेजुएट कोर्स और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगा। इसका फायदा ऑल इंडिया कोटा स्कीम के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में लिया जा सकेगा। केन्द्र सरकार ने मेडिकल कोर्सेज में ऑल इंडिया कोटा स्कीम के तहत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने श्री वैभव पंवार का मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा, श्री विवेक शर्मा, श्री उमाशंकर राजपूत, श्री नरेन्द्र सलूजा, श्री अजय पाटीदार, श्री समर्थ व्यास, श्री भाषित दीक्षित, श्री कांत कौशिक, श्री रोहित उपाध्याय, श्री नीतेश साहू, श्री रविन्द्र बंसल सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply