-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
योग अनुसंधान परिषद में आज 17वां शिविर
भारत और मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीन महाअभियान में शहर की अग्रणी संस्था योग अनुसंधान परिषद भी लगातार अपना सहयोग दे रही है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आज परिसर में 17वां शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 400 लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जा रहे हैं।
परिषद के उपाध्यक्ष रमेश साहवानी ने बताया कि अब तक 4000 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन परिषद में हो चुका है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए निर्देशित सभी नियमों का योग अनुसंधान परिषद में पालन किया जाता है तथा प्रशासन द्वारा तय गाइडलाइन के अनुसार ही पहले समस्त ऑनलाइन आवेदकों को वैक्सीन लगाई जाती है और दोपहर के बाद स्पॉट पर ही रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवाने की सुविधा भी उपलब्ध है। श्री साहवानी ने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि जब तक भोपाल के अंतिम व्यक्ति को वैक्सीन न लग जाए तब तक हम इस महाअभियान में अपनी आहुति देते रहें।




Leave a Reply