-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
विधानसभा के 44 कर्मचारियों को शासकीय आवास आवंटित
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के 44 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पारी बाहर शासकीय आवास मध्यप्रदेश शासन द्वारा आवंटित किया गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम के प्रयासों से लंबे इंतजार के बाद इन कर्मचारियों को शासकीय आवास आंवटित हुआ है। मंगलवार को हितग्रही कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम का स्वागत कर कृतज्ञता ज्ञापित की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि विधानसभा के तृतीय श्रेणी लंबे समय से शासकीय आवास की प्रतीक्षा कर रहे थे। शासकीय आवास आवंटित हो जाने से इन जरूरतमंद परिवारों को बड़ी मदद हो सकेगी। श्री गौतम ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने स्वंय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर पात्र कर्मचारियों को पारी बाहर आवास आवंटित करने के लिए अनुरोध किया था। श्री गौतम ने आवास आवंटन पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।
जिन कर्मचारियों को पारी बाहर शासकीय आवास आवंटन हुआ है उसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में स्वीपर, भृत्य, फर्राश, चौकीदार, वाटरमैन, स्वीपर, बुक लिफ्टर जैसे पदों पर कार्य करने वाले 29 कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें आई टाइप आवास आंवटित किया गया है। इसी प्रकार तृतीय श्रेणी में प्रभारी सहायक ग्रेड-1, प्रभारी सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, सुरक्षा गार्ड एवं लिफ्टमैन के पदों पर कार्य करने वाले 15 कर्मचारी शामिल हैं। शासकीय आवास प्राप्त करने वालों में 18 महिला कर्मचारी हैं।




Leave a Reply