गुरू सम्मान हमारी संस्कृति की परंपरा : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुफा मंदिर के मुख्य महंत श्री रामप्रवेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुफा मंदिर स्थित प्राचीन महादेव का अभिषेक पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धी की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित कार्यकर्ताओं ने भी गुरूपूजन किया।

मंडल एवं बूथ स्तर तक हुए गुरूपूजन के कार्यक्रम

                प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरू पूजन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में गुरू पूर्णिमा का बहुत महत्व है। गुरू को परम ब्रम्ह के रूप में देखा जाता है, जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाते हैं। गुरू ही जीवन को दिशा देते हैं। गुरू का सम्मान हमारी संस्कृति की परंपरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में ऐसे व्यक्तित्व के सम्मान के लिए निरंतर काम किया है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही गुरूओं के सम्मान के लिए काम करती रही है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अनेकों ऐसी विभूतियां हैं जो समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं और लोगों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते हैं। ऐसे सभी गुरूओं के प्रति सम्मान के भाव के साथ आज भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मंडल और बूथ स्तर तक गुरू पूजन के आयोजन कर रही है।

कांग्रेस को भारतीय संस्कृति पर विश्वास नहीं

                भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गुरू पूजन के कार्यक्रम पर कांग्रेस नेताओं द्वारा टिप्पणी किये जाने पर श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को समाज के विभिन्न संत और आध्यात्मिक जगत के महापुरूषों से सीखकर देश और समाज के लिए कुछ करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व अपनी संस्कृति पर अथाह विश्वास रखता है और इसलिए भारतीय संस्कृति के संवाहक के रूप में समाज के लिए जो आवश्यक है उन आयोजनों को भाजपा हमेशा करती आई है। लेकिन यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस भारत की संस्कृति, आध्यात्म और अपने सत्व पर विश्वास नहीं करती है। इसलिए वह गुरू-पूजन के आयोजन पर भी राजनीति कर रही है।

                गुरूपूजन के इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता, श्री जगदीश यादव, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री मनोज राठौर, श्री विकास सोनी, श्री राहुल राजपूत, श्री प्रवीण प्रेमचंदानी, श्री संजय मिश्रा, श्री शुभम लखेरा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today