-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मोबाईल चोरी कर भागने वाले आरोपी झाबुआ पुलिस की गिरफ्त में
भूपेन्द्र अपना होटल झाबुआ से खाना खाकर बाहर आया तो दो अज्ञात व्यक्ति फरियादी के पास आए व फरियादी का मोबाईल मांगने लगे । जिस पर उन दोनों व्यक्तियों के डर के कारण फरियादी ने मोबाईल दे दिया। उसके बाद वह मोबाईल चुराकर वहाँ से फरार हो गये।
घटना का खुलासा- फरियादी भूपेन्द्र का मोबाईल चुराकर भाग जाने की घटना को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाना प्रभारी कोतवाली निरी सुरेन्द्र सिंह गाडरिया द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखकर एवं मुखबीर मामूर कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिये गये।
झाबुआ सी.सी.टी.व्ही कंट्रोल रूम पुलिस टीम द्वारा घटना वाली रात के सीसीटीवी फुटेज देखे गये जिसमे दो संदिग्ध व्यक्ति मोबाईल लेते हुए दिखाई दे रहे थे । साथ ही मुखबीर मामुर के द्वारा जानकारी एकत्रित की जा रही थी कि ऐसा कौन बदमाश हो सकता है जो इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है तभी विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सीसीटीवी फुटेज में जो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे है वह तेला एवं सोभान जैसे दिखाई दे रहे है। यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि घटना दिनांक को इनको मेघनगर नाके की तरफ देखा गया था। साथ ही साथ यह भी सूचना प्राप्त हुई कि ये दोनों व्यक्ति आवारा होकर जल्दी पैसा कमाने के लालब में अवैध शराब की तस्करी भी करते है। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपियों से सख्ती से पुछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध करना कबूल किया।
आरोपियों से जप्त सामग्री-1. एक होर्नेट मोटर साइकिल किमती 1,50,000/ 2. एक विवो कंपनी का मोबाईल किमती 25,000/-रू कुल किमती 1,75,000/
पकड़े गये आरोपियों के नाम-1. तेला पिता तारसिंह भूरिया उम्र 24 वर्ष निवासी कुण्डला 2. सोभान पिता उतरसिंह भूरिया उम्र 18 वर्ष निवासी कुण्डला
उक्त घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, कार्यवाहक सउनि विनोद, सउनि कड़पसिंह तथा झाबुआ सी.सी.टी.व्ही कंट्रोल रूम पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा ।




Leave a Reply