-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
सरकार कितनी बेशर्मी से झूठ बोल रही है: कमलनाथ
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि कोरोना की इस दूसरी लहर में हमने प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, खंडवा, शहडोल, मूरैना, छतरपुर सहित कई जिलो में बड़ी संख्या में लोगों को आक्सीजन के अभाव में खुली आँखो से दम तोड़ते देखा है, आक्सीजन के सिलेंडर लिये दर-दर भटकते देखा है, आक्सीजन की कमी से अस्पतालों में हाहाकर मचते देखा है, आक्सीजन का रात-दिन जगाकर इंतजार करते देखा है,
कई जिलो में अस्पतालों ने आक्सीजन की कमी के बोर्ड लगाकर मरीजों को भर्ती करने से तक से मना कर दिया था, अस्पताल में भर्ती मरीजों से लिखवा लिया गया था कि ऑक्सीजन की कमी से होने वाली जनहानि के लिये वो ही जिम्मेदार होंगे, आक्सीजन की कमी से भर्ती मरीजों की छुट्टी तक कर दी गयी थी, आक्सीजन के लिये लोगों की लंबी-लंबी कतारें हम सभी ने देखी है, हमने खुद कई जिलो के लिये आक्सीजन की व्यवस्था की है, सरकार खुद इन मौतों के बाद जागी और प्रदेश भर के अस्पतालों में आक्सीजन संयंत्र लगाने की घोषणाएँ की गयी, जो कि आज दो माह भी अधूरे है, और आज शिवराज सरकार बड़ी ही बेशर्मी से कह रही है कि आक्सीजन की कमी से प्रदेश में कोई मौत नही हुई, प्रदेश में आक्सीजन की कोई कमी ही नही थी, यह तो पीड़ित परिवारों के साथ मजाक है? उस समय तो कहते थे कि हम रात-दिन जागकर आक्सीजन की व्यवस्था में लगे रहे? आखिर सरकार सच्चाई से क्यों भाग रही है, क्यों नही स्वीकार रही है कि उसके कुप्रबंधन से, आक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में लोगों की जाने गयी? यह तो झूठ की इंतेहा है?
नाथ ने कहा कि जब मैंने कोरोना से हुई मौतो के वास्तविक आँकड़े जारी किये, सरकार के झूठ की पोल खोली तो मेरे खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी, सरकार भले मुझ पर और एफआईआर दर्ज करवा दे लेकिन आज मैं दावे के साथ कह रहा हूँ कि मध्यप्रदेश के कई जिलो में ऑक्सीजन के अभाव से सेकडो लोगों की जाने गयी है, कई मौतें तो रिकोर्ड तक में नही आ पायी, हर पीड़ित परिवार ने ऑक्सीजन के इस भीषण संकट को भुगता है, मैं और कांग्रेस उन परिवारों के साथ खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी। यह सच है कि जिन लोगों ने अपनो को खोया है वो इस झूठी, निष्ठुर सरकार को कभी माफ नही करेंगे?




Leave a Reply