रेफ्रिजेशन एवं एयरकंडीशनिंग के कौशल पाठ्यक्रम प्रारंभ

“रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध कंपनी डाइकिन के सहयोग से रेफ्रिजेशन एवं एयरकंडीशनिंग संबंधित एक उत्कृष्ट केन्द्र की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय के यांत्रिकी विभाग में राष्ट्रीय स्तर पर रेफ्रिजेशन एवं एयरकंडीशन रखरखाव और स्थापना से संबंधित विशेष कौशल पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गये हैं।

कौशल पाठ्यक्रमों में अलग-अलग अवधि के पाठ्यक्रम हैं जिनसे विद्यार्थी को रेफ्रिजेशन व एयरकंडीशन के रखरखाव व इन्सटालेशन की जानकारी मिलती है। साथ ही रेफ्रिजेशन के प्रकार एवं उनके इलेक्ट्रिक सर्किट से संबंधित आधारभूत ज्ञान प्रदान किया जाता है। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलाजी विभाग के डीन डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि केन्द्र में रखे गये उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त हो
रहा है। इससे छात्रों को रेफ्रिजेशन एवं एयरकंडीशनिंग क्षेत्र में जॉब एवं व्यवसाय स्थापित करने में सहायता मिलेगी। जिसका लाभ समाज को मिलेगा।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास बेहतर एकेडमिया-इंडस्ट्री सहभागिता है। जिससे विद्यार्थी वर्तमान दौर के आवश्यक कौशल को अपना पाएं। डॉ. ब्रम्हप्रकाश पेठिया, कुलपति आरएनटीयू ने इस केन्द्र की स्थापना पर बधाई देते हुए कहा कि इससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय का फोकस हमेशा कौशल विकास पर रहा है। केन्द्र की मुख्य विशेषता होगी कि रेफ्रिजेशन एवं एयरकंडीशनिंग के क्षेत्र में आने वाले विभिन्न चुनौतियों के क्षेत्र में अपनी विशेष भूमिका एवं जानकारी उपलब्ध करा सके। उल्लेखनीय है कि डाइकिन एयरकंडीशनिंग की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी है जो आधुनिक तकनीकों का प्रयोग अपने उत्पादों के लिए कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today