-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
झूठ बोलने से दुनिया नहीं चलती कमलनाथ जी, हिम्मत है तो मैदान में आओः विष्णुदत्त शर्मा
कमलनाथ कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को नंगा कर दूंगा, तो कहां है वह लिस्ट और कहां है पेनड्राइव ? चाहे पेनड्राइव हों या सूचियां हों, ये सब कमलनाथ के पास ही क्यों आती हैं? अगर ये आपके पास आती हैं तो इसका आधार क्या है ? कांग्रेस के नेता देश के खिलाफ हैं और केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए काम कर रहे हैं। समाज को गुमराह करने के लिए झूठ बोलना और प्रेशर टेक्टिक्स अपनाना, यही इनकी प्रवृत्ति बन गई है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी, झूठ बोलने से दुनिया नहीं चलती। हिम्मत है तो मैदान में आओ। समाज को गुमराह करके, झूठ बोलकर मीडिया में बने रहना, यही आपका धंधा है। समाज और देश के लिए कुछ काम करो।
कमलनाथ को बहुत अच्छे से पहचानता है देश
श्री शर्मा ने कहा कि समाज और देश कमलनाथ को बहुत अच्छे से जानता है। कमलनाथ ने हमेशा देश के खिलाफ काम किया है और उनका चरित्र भी वही है। कमलनाथ से जनता 1984 के दंगों पर जवाब मांगती है। यह भाजपा नहीं कहती, बल्कि यह दंगों की जांच के लिए बनाए गए कमीशन की रिपोर्ट इशारा करती है कि आप इन दंगों में किस प्रकार शामिल थे। देश की जनता यह जानना चाहती है कि आपने कानून से बचने के लिए क्या-क्या प्रयास किए? श्री शर्मा ने कहा कि जब कमलनाथ कॉमर्स मिनिस्टर थे तो चीन से उन्होंने क्या डील की थी ? भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ से इस पर जवाब भी मांगा था। श्री शर्मा ने कहा कि झूठ और भ्रम फैलाने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि समाज झूठ बोलने से नहीं, बल्कि नीतिगत सिद्धांतों से चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ेगा। कांग्रेस और विपक्षियों द्वारा पैदा किए जा रहे व्यवधान उसमें बाधा नहीं डाल सकते।
झूठ बोलकर अपना वजूद बचाना चाहते हैं कांग्रेस के नेता
श्री शर्मा ने कहा कि देश के गृहमंत्री एवं संचार मंत्री ने साफ तौर पर यह कहा है कि ऐसे लोग और संस्थाएं देश को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जो हमेशा देश के खिलाफ खड़े रहते हैं। यह वही लोग हैं जिनकी विदेशी फंडिंग बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व विदेशी फंडिंग के माध्यम से मिशनरीज और अन्य संस्थाओं को सशक्त बनाते हुए लगातार इस प्रयास में लगा रहता है कि देश को कैसे आघात पहुंचा सकते हैं, देश को कैसे बदनाम कर सकते हैं और भारतीय संस्कृति पर कैसे प्रहार कर सकते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी हों, सोनिया गांधी हों या कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हों। ये सभी नेता केवल झूठ बोलकर अपने आप को बनाये रखने के प्रयास में लगे रहते हैं और देश की जनता इन्हें अच्छे से जानती है। इसलिए दुनिया के अंदर भारत को बदनाम करने, हमारे नेतृत्व को बदनाम कर पाना अब संभव नहीं होगा।
सिर्फ वोट बैंक समझती रही कांग्रेस, किया कुछ नहीं
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इतने सालों तक शासन में रहकर केवल कुछ वर्गों को गुमराह करती रही, उन्हें अपना वोटबैंक समझती रही। उनके लिये किया कुछ नहीं। श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सबसे अधिक सत्ता में रही, लेकिन जनजातीय वर्ग की हमेशा उपेक्षा की। जनजातीय वर्ग को अधिकार संपन्न बनाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाया। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबडेकर जी के लिए आज तक कांग्रेस ने क्या किया? पं. जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार यह प्रयास करती रही कि डॉ. अंबेडकर को कहीं उनका उचित स्थान न मिल जाए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रं मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अंबेडकरजी से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ बनाकर डॉ. अंबेडकर को सम्मान दिया। भाजपा की सरकार ने ही बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न दिया। कांग्रेस ने देश में ओबीसी कमीशन बनाया, लेकिन उसे संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। कमलनाथ इसका जवाब दें। देश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई, तब ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संवेदनशील नेतृत्व में भाजपा की सरकार जो काम कर रही है, वह कांग्रेस के नेताओं को पच नहीं रहा है। इसीलिए कभी कमलनाथ तो, कभी दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द होने लगता है। श्री शर्मा ने कहा कि गलती से सत्ता में आए कांग्रेस के नेता सत्ता चली जाने के बाद मछली की तरह तड़प रहे हैं।




Leave a Reply