-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि, भ्रष्टाचार को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ की साइकिल रैली
मप्र कांग्रेस कमेटी परिवहन प्रकोष्ट, मप्र अध्यक्ष नरिन्दर सिंह पांधे ने बताया डीजल-पेट्रोल, गैस सिलेण्डर की बेतहाशा मूल्य वृद्धि, आर.टी.ओ. बैरियर, पुलिस थानों के बढ़ते भ्रष्टाचार से होने वाली घोर आार्थिक परेशानियों एवं कोरोना काल में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को सर्वाधिक हो रही परेशानी को लेकर मप्र की शिवराज सरकार के खिलाफ 22 जुलाई को सीहोर से भोपाल तक साईकिल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। साईकिल रैली में प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारी और प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
पांधे ने बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ सीहोर से भोपाल तक आयोजित साईकिल रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में आज परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें रैली के संबंध में रूपरेखा एवं रणनीति तय की गई।
केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा नजरअंदाज किये जाने के कारण ट्रक व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हुआ हैं। एक तरफ कोरोना के चलते ट्रक मालिक स्वयं के खर्चे भी नहीं उठा पा रहे है। किश्त, टैक्स व इंशोरेंस भरने में भी ट्रक मालिक असमर्थ है। ऐसे समय में लगातार डीजल की कीमत बढ़ाया जाना एवं भ्रष्टाचार का खत्म न होना ट्रक व्यवसाय को खत्म करने जैसा है। क्योंकि कोरोना काल में सभी उत्पाइन इकाईयां बंद पड़ी हुई है, इसके कारण माल की उपलब्धता की भारी कमी है। इस दौर में अधिकांश ट्रक खड़े रहे या 50 प्रतिशत की क्षमता के हिसाब से काम कर रहे है। बाजार में भाड़े की कीमत भी बहुत गिरी हुई है । जिसके कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सर्वाधिक परेशान हुये है।
कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ की सरकार से मांग है कि कोरोना काल के समय का त्रैमासिक टैक्स पूर्णतः माफ किया जाये एवं उस पर किसी भी प्रकार की पेनाल्टी न ली जाये। इन्हीं सब मांगों को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नरिन्दर सिंह पांधे के नेतृत्व में अपने सभी जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ दिनांक 22 जुलाई 2021 को सिहोर से भोपाल तक विशाल साइकिल यात्रा कर मध्यप्रदेश एवं केन्द्र की भाजपा सरकार को जगाने का काम करेगी । ध्यान रहे कि पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि से इसका असर सीधा-सीधा जनता पर पड़ता है व जनता को मंहगाई की मार झेलनी पड़ती है। उक्त संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को एक ज्ञापन भी सौंपा जायेगा।
बैठक में जसवीर खनूजा, वीरेन्द्र खन्ना, सुशील सालूके, देशराज भदोरिया, प्रंजू यशोधरन, शरद परिहार, हरपाल ओरा, रवि कोष्टा एवं अपूर्व भदोरिया सहित परिवहन प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply