फिशिंग/ स्पूफिंग मेल कर मेल आईडी हेक करने सायबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राज्‍य सायबर योगेश चौधरी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सायबर जालसाजों के द्वारा विभिन्न शासकीय/अशासकीय मेल आईडी पर फिशिंग ई-मेल भेजे जाते हैं जिनमें लिखा होता है कि आपका मेल आईडी सस्पेंड हो गया है तथा दी गयी लिंक के माध्यम से पासवर्ड चेंज करने के लिये कहा जाता है। लिंक पर क्लिक करके जब पासवर्ड चेंज करते हैं तो कुछ ही देर बाद आपका मेल हेक हो जाता है।

चौधरी ने कहा कि आजकल प्रदेश में ऐसे सायबर अपराध देखने में आ रहे हैं जिनमें सायबर अपराधियों द्वारा विभिन्न शासकीय संस्थानों (पुलिस, शिक्षण संस्थान, चिकित्सा विभाग आदि) एवं प्राइवेट कंपनियों को उनकी मेल आईडी पर मेल किया जाता है जिसमें लिखा होता है कि आपकी ईमेल आईडी का पासवर्ड आज एक्सपायर हो गया है। बिना किसी परेशानी के ईमेल की सेवायें जारी रखने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके नया पासवर्ड बनाये। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करके पासवर्ड चेंज करने के लिये अपनी ईमेल आईडी व पुराना पासवर्ड और फिर नया पासवर्ड डालते हैं व सबमिट करते हैं, तो आपकी ईमेल आईडी और का पासवर्ड अपराधियों के पास पहुंच जाते हैं जिनका दुरुपयोग कर अपराधी आपके सारे व्यक्तिगत व शासकीय पत्राचार वाले मेल पढ़ सकते हैं व उसका दुरुपयोग अन्य चीजों के लिये भी कर लेते हैं। इस तरह आपके शासकीय कई दस्तावेज पत्राचार गोपनीय जानकारी अपराधीयों तक पहुंच जाती है। इसके अलावा यदि आपकी उक्त ईमेल आईडी आपके बैंक अकॉउट में जुड़ी होती है तो वह आपको वित्तीय हानि भी पहुंचा सकते हैं।

      श्री चौधरी ने कहा कि किसी भी अन्जान ईमेल पर विश्वास कर किसी भी सॉफ्टवेयर को डॉउनलोड न करें वह वायरस हो सकता है। ऐसा कोई भी फिशिंग मेल मिलने पर उसे तुरंत डिलीट कर दें। इस तरह से प्राप्त ईमेल हमें हमारे सर्वर से भेजे गये लगते हैं क्योंकि अपराधी इन्हें इस तरह से तैयार करते हैं। जबकि आप उक्त ईमेल को ठीक से जांचेंगे तो पता लगेगा की वह नकली ईमेल है व आपके सर्वर के ईमेल को दर्शाते हुये मेल किये गये हैं। अपने ईमेल सेवा प्रदाता से संपर्क कर हैकर द्वारा इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए आईडी प्रूफ, पहले के मेल के स्क्रीनशॉट इनबॉक्स आदि दस्तावेजों के साथ ईमेल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का अनुरोध करें। अपने अन्य वैकल्पिक ईमेल खाते से अपने सभी संपर्कों को ईमेल/संदेश भेजें और हैक किए गए ईमेल से आने वाले ईमेल का जवाब न देने का अनुरोध करें। उन सभी सेवा प्रदाताओं को लिखें जहां आपका हैक किया गया ईमेल खाता संचार पते के रूप में दिया गया है, ताकि आपके हेक किये गये ईमेल आईडी से प्राप्त किसी भी प्रकार के अनुरोध पर विचार न किया जाए। यदि आपके साथ ऐसा कोई अपराध हो तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या www.cybercrime.gov.in या Toll Free नम्बर 155260 पर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today