बंद वैक्सीन सेंटरों पर कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर दिया धरना

कोरोना वैक्सीन को मोदी और शिवराज सरकार के बड़े प्रचार अभियान और अपनी छवि चमकाने की कोशिशों के बीच सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन नारे की हकीकत सामने आ गई है। जनता की जान से खिलवाड़ कर रही केन्द्र और राज्य सरकार की नाकामी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने आज नरेला विधानसभा क्षेत्र में करोंद स्थित सरदार पटेल स्कूल पर बंद पड़े वैक्सीन सेंटर पर धरना दिया।

बंद पड़े वैक्सीन सेंटर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर आम जनता ने शुक्ला के साथ मिलकर केन्द्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने यहां दोनों सरकारों के खिलाफ नारे भी लगाए। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों पर चक्कर काटकर लोगों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक हर सेंटर के बाहर अपनी बड़ी फोटो लगवा रखी है कि लेकिन फोटो लगाकर वे गायब हो गए। उन्हें खुद सुध नहीं है कि उनके क्षेत्र में टीककारण की क्या स्थिति है। दुर्भाग्य की बात यह है कि क्षेत्रीय विधायक खुद चिकित्सा शिक्षा मंत्री होने के बाद भी अपने क्षेत्र के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। इससे साबित होता है कि क्षेत्र की जनता ने गुमराह होकर ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है जिसे अपने क्षेत्र की जनता से कोई मतलब नहीं है। वे अपने आकाओं को खुश करने और अपनी ब्रांडिंग पॉलिटिक्स करना जानते है।
प्रदेष कांग्रेस सचिव शुक्ला ने कहा कि पूरे नरेला क्षेत्र में जगह-जगह सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन, धन्यवाद मोदी जी, के होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगे हैं लेकिन वैक्सीन किसी को नहीं मिल रही है। इससे बड़ा झूठ और  जनता के साथ छलावा दूसरा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि नरेला की जनता के साथ यह बेईमानी राज्य की सरकार और चिकित्सा शिक्षा मंत्री को बहुत महंगी पड़ेगी। अगले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाने तैयार बैठी है।
इस अवसर पर तारिक अली, गीता सैनी, महेश मेहरा, रंजना शर्मा, नेपाल ठाकुर, आतिफ अली, युवराज सिंह राय, राजेश पवार, संजीव तिवारी, मयंक अग्रवाल, बलराम ठाकुर, प्रदीप चौरसिया, सुनील उरे, ऋषभ शुक्ला, सागर कर्ण, हितेश चौहान, बसंत बिहारे, महेश सिकनिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today