बड़वानी की सड़क दुर्घटना हृदय विदारक : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बड़वानी में हुए सड़क हादसे को हृदय विदारक बताते हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

                भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बड़वानी में हुए सड़क हादसे में काल कवलित होने पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इस हादसे की खबर से मन व्याकुल है।

                श्री शर्मा ने सड़क हादसे में मारे गए 8 लोगों की आत्मिक शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री शर्मा ने कहा कि इस हादसे ने पीड़ित परिजनों को जो आघात पहुंचाया है, उसकी भरपाई संभव नहीं है, मैं परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिजनों को धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today