-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार को घेरेगी महिला कांगे्रस
केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारांे की गलत नीतियों के कारण घरेलू रसोई गैस सिलेण्डरों, पेट्रोल-डीजल, खाने के तेल व अन्य खाद्य पदार्थ सामग्री की कीमतों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ महिला कांगे्रस गुरूवार, 15 जुलाई को दोपकर 12 बजे प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी।
अखिल भारतीय महिला कांगे्रस की अध्यक्षा सुश्री सुष्मिता देव (पूर्व सांसद) के निर्देश एवं मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी के आव्हान पर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में महिला कांगे्रस सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेगी और संबंधित जिलों के जिला जिलाधीश एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगे।
प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने सभी जिला महिला कांगे्रस इकाइयों को उक्त संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए एक पत्र जारी कर महिला कांगे्रस की कार्यवाहक अध्यख श्रीमती यास्मीन शेरानी मो.नं. 9826634258 एवं श्रीमती कविता पाण्डे 9425186194 से संपर्क करने हेतु कहा है।
पत्र के माध्यम से कहा गया है कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ती महंगाई से गृहणियों को अपना घर चलना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार में आये दिन पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस वं अन्य वस्तु के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे महगांई आसमान छू रही है। लगातार बढ़ती महंगाई से महिलाएं, खासकर गृहणियां, जिन पर रसोई की जिम्मेदारी होती है, में भारी निराशा और आक्रोष व्याप्त है। केंद्र एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये के चलते बढ़ रही महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ महिला कांगे्रस 15 जुलाई को प्रदेश भर में जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगी और महंगाई कम करने की मांग करेगी।
वहीं राजधानी भोपाल में महिला कांगे्रस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में रोशनपुरा चैराहे पर महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।




Leave a Reply