-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा देश भर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों की कोरोना काल में की गईं गतिविधियों के प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भोपाल जिले की समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों ने कोरोना महामारी से निपटने तथा इसकी चपेट में आए लोगों की सहायतार्थ जो विभिन्न गतिविधियां संपन्न की गईं उनका ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया।
भोपाल के रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी गब्बर सिंह ने सबसे बेहतरीन प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि कैसे हमारे स्वयंसेवकों ने अपने कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व तथा कुलपति डॉ ब्रह्म प्रकाश पेठिया एवं कुलसचिव डॉ विजय सिंह के मार्गदर्शन में आसपास के ग्रामीण हाट बाजारों में मास्क वितरण करते हुए लोगों को हाथ सेनेटाइज़ करने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक अविनाश चौहान तथा निखिल गौर ने ‘रोको-टोको अभियान’ के अंतर्गत मोटू-पतलू तथा यमराज जैसे पात्रों का अभिनय करते हुए मनोरंजक तरीके से मास्क लगाने व वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया। श्री गब्बर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किए गए खाद्य सामग्री तथा हरी सब्जियों के वितरण की जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल के खाली बिस्तरों की व्यवस्था कराने की भी जानकारी दी।
वहीं स्वयंसेवक अविनाश चौहान ने अपनी व्यक्तिगत सह संस्थागत गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे हमारे द्वारा रेलवे स्टेशनों पर जाकर लोगों के तापमान चेक करने के साथ ही उनके टिकट बुक कराने में उनकी सहायता की गई। साथ ही अविनाश ने बताया कि उन्होंने आवाज़ संस्था तथा गुरुद्वारे के साथ मिलकर गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट भी वितरित कराए। स्वयंसेवक निखिल गौर ने वृद्धाश्रमों में राशन तथा कपड़े वितरण के साथ ही कोरोना मरीजों के लिए रेम्डेसिविर जैसे इंजेक्शनों की व्यवस्था जिला प्रशासन के सहयोग से कराने की जानकारी दी, साथ ही बताया कि जिन दवाईयों की उपलब्धता आसपास के मेडिकल स्टोर पर नहीं हो पा रही थी उनकी व्यवस्था ऑनलाइन बुक कर के की गई।
इसी तरह यश कुमार जायसवाल, विशाल दवंडे, मनीषा कुमारी, मयंक साहू द्वारा भी विभिन्न गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण के अंत में शिक्षा विभाग की अध्यक्षा डॉ किरण मिश्रा ने विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित गतिविधियों में शिक्षा विभाग के सहयोग के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना मृतकों की याद में भदभदा विश्राम घाट पर
स्थापित राम वन की तर्ज पर संस्थागत स्तर पर समृति वनों अथवा वाटिकाओं की स्थापना का आह्वान भी किया। छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेखा गुप्ता ने शिक्षा मंत्रालय तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।




Leave a Reply