-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रेडक्रास ने अपना घर के वृद्वाजनों को वितरित किये मास्क और कम्बल
भारतीय रेडक्रास सोसायटी मप्र राज्य शाखा द्वारा कम्बल एवं मास्क बांटने के अभियान के तहत आज कोलार के सर्वधर्म स्थित ‘‘अपना घर’’ के वृद्वों को मास्क एवं कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर रेडक्रास के कार्यालय अधीक्षक गणेश डिबे, जनसम्पर्क अधिकारी राहुल चौबे एवं अपना घर की संचालिका श्रीमती माधुरी मिश्रा एवं उनके पति राजेन्द्र मिश्रा के अतिरिक्त रायपुर से वृद्वाश्रम का निरीक्षण करने पहुंची श्रीमती हेमलता तिवारी मौजूद थीं।
उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री गणेश डिबे कार्यालय अधीक्षक द्वारा बताया गया कि रेडक्रास सोसायटी एक स्वयं सेवी संगठन है जिसका कार्य पीड़ित मानव की सेवा करना है। इसी क्रम में आज हमारे द्वारा माननीय जनरल सेक्रेटरी श्री मनोज खत्री के निर्देशन में अपना घर के वृद्वाजनों को कम्बल एवं मास्क का वितरण किया गया। श्री डिबे ने बताया कि श्रीमती माधुरी मिश्रा द्वारा वरिष्ठनजनों के लिये अपना घर का संचालन किया जा रहा है जिसके लिये वे बधाई की पात्र हैं।
श्री राहुल चौबे ने बताया कि रेडक्रास द्वारा रेडक्रास चिकित्सालय के चिकित्सकों से ‘‘अपना घर’’ में निवासरत बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण करायेगी। पूर्व में ‘‘अपना घर’’ के वृद्वों के स्वास्थ्य परीक्षण का निर्णय लिया गया था चूंकि कोविड-19 के कारण अस्पताल का संचालन बंद था एवं वर्तमान में रेडक्रास चिकित्सालय पुनः संचालित गया है जिसमें पूर्णकालिक एवं अंशकालीन चिकित्सक के साथ-साथ एमडी मेडिसिन, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशषज्ञ, अस्थिरोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ की अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्री चौबे ने बताया कि रेडक्रास में वर्तमान में डायलेसिस विभाग, सोनोलॉजिस्ट विभाग, पैथोलॉजिस्ट विभाग एवं डिजिटल एक्स-रे विभाग भी पूर्ण रूप से चालू किये गये हैं।
इस अवसर पर रायपुर से निरीक्षण के लिये पहुंची श्रीमती हेमलता तिवारी द्वारा ‘‘अपना घर’’ के साथ-साथ रेडक्रास के कार्यक्रम की सराहना की। श्रीमती माधुरी मिश्रा ने कहा कि रेडक्रास ऐसी संस्था है जो आपदा में भी लोगों की सहायता करती है। आज रेडक्रास के कार्य को देखकर कहा कि दूसरों की सेवा निःस्वार्स्थ करना ही धर्म है।




Leave a Reply