-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि में 7 से 9 जुलाई तक राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के मानविकी एवं उदार कला संकाय द्वारा 7 से 9 जुलाई 2021 तक 3 दिवसीय द्विभाषी राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी भारतीय सांस्कृतिक एवं संचार परंपराएं विषय पर की जा रही है।
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ 7 जुलाई को रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कथा सभागार में दोपहर 2 बजे से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड पर किया जाएगा। संगोष्ठी के शुभारंभ सत्र में निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ भरत शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कथाकार विज्ञान कर्मी सामाजिक उद्यमी एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे करेंगे।
इस मौके पर धर्मपाल शोध पीठ संस्थान के पूर्व निदेशक एवं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह तोमर और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की शोध परिषद के उपनिदेशक डॉ. सौरभ कुमार मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में ग्रैंड अकैडमिक पोर्टल के अध्यक्ष डॉ साईं माधवी, नालंदा नृत्य कला महाविद्यालय मुंबई के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. कनक रेले और धर्मपाल शोधपीठ संस्थान के प्रभारी निदेशक श्री संजय यादव भी संबोधित करेंगे। विषय प्रवर्तन
अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद करेंगे।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्मप्रकाश पेठिया, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय सिंह और षिक्षाविद् श्री अमिताभ सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शुभारंभ सत्र का संचालन अरुणेश शुक्ल करेंगे। 8 जुलाई को दो सत्रों का आनलाईन आयोजन किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें विभिन्न विषयों पर रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे। इसी तरह 9 जुलाई को दो सत्रों में पेपर प्रेजेंटेशन होंगे। संगोष्ठी का समापन 9 जुलाई को 4.30 बजे होगा।




Leave a Reply