-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भाजपा ने तालाबों, बावडियों एवं कुओं में चलाया स्वच्छता अभियान : सुमित
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल सभी 29 मंडलों में जल स्त्रोतों में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने उत्तर विधानसभा के जल स्त्रोतों की सफाई की एवं प्लास्टिक कचरा बाहर निकाला। राजाभोज मंडल की शिरीन नदी से सभी मंडल अध्यक्षों के साथ प्लास्टिक कचरा निकाला एवं पौधारोपण किया। नरेला विधानसभा में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।
मध्य विधानसभा में शाहपुरा तालाब में पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, सुश्री राजो मालवीय, श्री विकास विरानी, श्री अशोक सैनी, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री सुनील पाण्डे सहित मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया। हुजुर विधानसभा के बडा तालाब बैरागढ़ एवं कोलार डेम पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा सभी मंडल अध्यक्षों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। गोविंदपुरा विधानसभा में श्रीमती कृष्णा गौर ने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं। इसी प्रकार दक्षित-पश्चिम विधानसभा में पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता सभी मंडल अध्यक्षों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। भोपाल के नवाब सिद्दीकी तालाब पर अल्पसंख्यक मोर्चे के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें शहर के नायाब काजी सैय्यद बावर हुस्सैन जी भी शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि भोपाल के नवाब सिद्दकी तालाब, मोतिया तालाब, शाहपुरा तलाब एवं लेंडिया तालाब शहर के प्राण हैं, जिनको स्वच्छ रखने का दायित्व हमारा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के आव्हान पर सभी कार्यकर्ता जल स्त्रोतों की सफाई में जुटें हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के मागदर्शन में पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।
भोपाल के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों एवं उनकी टीम के द्वारा सफाई की गई एवं प्लास्टिक कचरा बाहर निकाला। जिनमें नीलम पार्क, शिरीन नदी, सारंगपाणि पिपलानी, मालीखेडी विसर्जन घाट, कलियासौत नदी, मिसरोद तालाब, शाहपुरा तालाब, 1100 स्थित विसर्जन घाट, सुभाष नगर विश्राम घाट, नेवरी, देवकी नगर कुआ, सिक्युरिटी लाइन साई मंदिर, मोलिया तालाब, बागमुंशी हुसैन एवं नावाब सिद्दीकी, बैरागढ़ बड़ा तालाब, कालीघाट, छोटा तालाब रानी कमलापति प्रतिमा के पास, खटलापुरा छोटा तालाब, बड़ा बाग भोपाल टॉकीज, लाहारपुर डेम, चांदबढ़ कुआ, सरयू सरोवर, 5 नंबर तालाब, महामाई की बावड़ी, चंदनदर्जी की बावडी छोला, हाताई खेड़ा डेम, वोट ब्लब, सेमरा कुआ एवं सेर सपाटा पर अभियान चलाया गया।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी।




Leave a Reply