अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर न्यु मार्किट में प्लास्टिक की दिवार बनाकर समाजिक प्रयोग किया गया

भोपाल में हर साल प्लास्टिक कचरे की मात्रा बढती जा रही है, जिसमे प्लास्टिक के बैग रिसायकल नही हो सकते और इसे पुर्णतः नष्ट होने में 500 साल से अधिक समय लगता है। यह सारा प्लास्टिक यातो नदीयो नालो के माध्यम से समुद्र मे जाता है या जमीन में सालो तक गढा रहता है। जिससे समुद्र मे रहने वाले जिवो के जीवन को प्रभावित करता है और जमीन पर जानवार उसे भोजन समझ कर खा लेते है। हर साल लाखो जिव-जन्तु मर जाते है। प्लास्टिक के द्वारा हुए प्रदुषण से हम इन्सानो को भी बहुत नुकसान होता है। इस विषय पर लोगो को जागरूक करने के लिए द कबाडीवाला, ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल, आई क्लीन, महाशक्ती सेवा केंद्र और नगर पालिक निगम भोपाल ने मिल कर जागरूकता कार्यक्रम न्यु मार्किट मे किया।

इस मोके पर सभी संस्थाओ के सदस्यो ने मिल कर न्यु मार्किट में साफई अभीयान किया और लोगो को कपडे के बैग दे कर प्लास्टिक को उपयोग न करने की प्रतिज्ञा दिलाई। प्लास्टिक कि एक बडी दिवार बनाकर समाजिक प्रयोग किया गया। लोगो को उस दिवार से निकलने कि अपील की गई ओर उन कि प्रतिक्रया को रिकार्ड किया गया। लोगो को दिवार से निकलने मे काफी मषक्कत करनी पडी ओर उन्हे समझ आया कि हमारे द्वारा फेलाये हुए कचरे से जल, जमीन, वायु मे रहने वाले जिव-जन्तुओ के जीवन पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। लोगो को पयार्वण के प्रति अपने कर्तव्यो को निभाना चाहीये ओैर उन्ही वास्तुओ का उपयोग करना चाहिये जिसे पुनः रिसायकल किया जासके। अगर आज सही कदम नही उठाया गया तो आने वाली पीड़ी का भाविष्य बहुत ज्यादा प्रभावित होगा।   द कबाडीवाला समाज मे हमेषा पर्यावरण को बचाने के लिए आय दिन नये-नये प्रयोग करता रहता है ताकि लोगो में जागरूकता भी बनी रहे ओर हम लोगो से अपील करते है कि अपने सूखे कचरे को फेके नही उसे रिसालकल करें।   (कविंद्र रघुवंषी द कबाडीवाला )प्रतिदिन नो प्लास्टिक डे मनाया जाना चाहिए, इसी को आगे बढाने के लिए हमारी संस्था पुराने कपडो से थैले बनाकर पर्यावरण को तो बचा ही रही है साथ ही महीलाओ को रोजगार भी प्रदान कर रही है। (पुजा जी महाषक्ति सेवा केंद्र)मेरे लिए तो हर दिन नो प्लास्टिक डेै है  ओर में रोज़ घर के छोटे से छोटे प्लास्टिक को बोटल में भरकर ईको-ब्रिक बनाती हु ओर यह रिडयुस रियुज़ रिसायकल का अच्छा विकल्प है ( कल्पना केक्रे भोपाल आई किलीन टीम )जैसे हम सभी संस्थाओ ने मिलकर आज यह कार्यक्रम किया है उसी तरहा अगर सारी संस्था एक साथ आकर सिंगल युज प्लास्टिक के खिलाफ मुहीम शरू करें ताकी एसे उप्पाद को जड से हटा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today