-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को मदद पहुंचाने वालों को सम्मानित करेगी कांगे्रस
अभा कांग्रेस कमेटी के सचिवद्वय और प्रदेश सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी और सी.पी. मित्तल ने आज भोपाल, शाजापुर, देवास एवं अन्य जिलों से आये कांग्रेसजनों से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। नेताद्वय ने कहा कि संगठन स्तर पर आयोजित गतिविधियों को मजबूती के साथ जनता के बीच पूरी हमें पहुंचना है। बीते कोरोना काल की भयावह स्थितियों से प्रदेश की जनता अभी तक उबर नहीं पा रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरा देश-प्रदेश हलाकान है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है, प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है।
नेताद्वय ने कहा कि कोरोना महामारी का दौर हम सबने देखा, हर व्यक्ति परेशान रहा है। खासकर मध्यम और गरीब वर्ग के लोगांे को दो वक्त का खाना नसीब होना दूभर हो गया। भाजपा राज में भाजपाईयों ने लोगों की जान-जिंदगी से खिलवाड़ की है। कहीं इंजेक्शन बेचें तो कहीं दबाईयों का टोटा रहा, लोगों से लाखों रूपये इलाज के नाम पर वसूले गये।
लेकिन कांगे्रस के सिपाहियों ने प्रदेश भर में इस बुरे दौर में लोगों को सहायता पहुंचाकर अपना धर्म निभाया है। किसी ने खून दिया तो किसी ने दवाई तो किसी ने राशन-पानी की व्यवस्था गरीब लोगों तक पहुंचाई। आज हमारा फर्ज है हमें कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान ऐसे कोरोना योद्वाओं का सम्मान करना चाहिए। वहीं कोरोना से मृत व्यक्ति के परिजनों को सरकार से मुआवजा दिलाने के लिये उनकी मदद करना चाहिए, कांग्रेस घर-घर जायेगी और उन्हें मुआवजा दिलाने के लिए उनके आवेदन सरकार तक पहुंचाकर उनकी हर संभव मदद करेगी। सुप्रीम कोर्ट का भी यही मानना है कि सरकार कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा दे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, पूर्व मंत्रीद्वय सज्ज्न सिंह वर्मा और एन.पी. प्रजापति, सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, विधाायक लक्ष्मण सिंह, कुणाल चौधरी, यूवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायकद्वय निशंक जैन, प्रभुसिंह ठाकुर, महामंत्री राजकुमार पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा, राजकुमार सिंह, रामवीरसिंह सिकरवार, योगेन्द्र सिंह बंटी शाजापुर सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये कांग्रेसजन उपस्थित थे।




Leave a Reply