आशाओं की हडताल 32 वें दिन भी जारी

आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आशा एवं आशा सहयोगियों की प्रदेशव्यापी हडताल आज 32 वें दिन भी जारी रही। हडताल के दौरान आज सभी जिलों में आशाओं का रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर एवं सीएमएचओ को सौंपा। संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान से 24 जून को आंदोलन के दौरान मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आशाओं के लिये दिये गये 10,000 रुपये का निश्चित वेतन का प्रस्ताव को शीघ्र लागू करने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु को रोकने, बीमारियों एवं महामारियों के खिलाफ अभियान में अग्रिम पंक्ति में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को केवल 2000 रुपये देकर सरकार अमानवीय शोषण वर्षों से जारी है। कोरोना के पहला और दूसरे लहर में आशाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालकर काम किया और जान भी गंवाये। आशा एवं सहयोगी वषौें से राज्य सरकार से अतिरिक्त वेतन की मांग कर रही है, लेकिन सरकार द्वारा कार्यवाही न होने पर विगत 32 दिनों से प्रदेशव्यापी हडताल पर है और हडताल अभी जारी है। 

इस बीच समाचारपत्रों में माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से विभाग (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश)से चर्चा कर वेतन वृद्धि पर निर्णय लिया जावेगा। इसके बाद 24 जून 2021 को मिशन संचालक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा में मिशन संचालक ने प्रतिनिधिमंडल को यह बताया कि -आपकी प्रमुख मांग निश्चित वेतन की है,जो सही है, और होना भी चाहिये। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से हम आशा के लिये 10,000 रुपये निश्चित वेतन का प्रस्ताव शासन के पास भेजेंगे और इसकी प्रति आप लोगों को भी दी जावेगी। सहयोगियों के सम्बन्ध में पूंछे जाने पर उन्होंने आशाओं के वेतन वृद्धि के अनुरूप सहयोगियों के वेतन में भी वृद्धि का प्रस्ताव देने की आश्वासन दिया। इसे दूसरे दिन राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी समाचारपत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया।

आशाओं के वेतन वृद्धि के लिये प्रदेश सरकार ने विभाग से चर्चा कर निर्णय लेने की बात की है। अब शासन की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से प्रस्ताव आने के बाद अब सरकार की ओर से निर्णय लिया जाना शेष है।  आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश एवं प्रदेश की सभी आशा एवं सहयोगी मुख्यमंत्री के निर्णय की प्रतीक्षा में है। आशाओं ने माननीय मुख्यमंत्री सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये वेतन सम्बन्धी निर्णय लेकर प्रदेश की आशा एवं सहयोगियों के साथ न्याय करेंगे।

आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त  मोर्चा के नेतागण श्रीमति लक्ष्मी कौरव एवं ए टी पदमनाभन ने प्रदेश भर की आशा एवं सहयोगियों से सरकार की ओर से आशाओं के वेतन में वृद्धि का निर्णय जारी होने तक हडताल जारी रखने की अपील की है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी मिशन संचालक के प्रस्ताव को लागू कराने के लिये प्रयास के बजाय मेसेज भेज कर आशा एवं सहयोगियों को गुमराह करने के प्रयास में जुटे हुये है, । जो अधिकारी इतने वर्षों में आशाओं के वेतन वृद्धि के लिये एक पत्र नही लिख पाया, वे अब अपने पद का दुरुपयोग कर हडताल को तोडने का प्रयास कर रहे है, जिसे प्रदेश की आशा एवं सहयोगी स्वीकार नही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today