चिकित्सक डे पर डॉक्टर, नर्सेस का सम्मान

कोरोना काल में डॉक्टर्स ने लोगों की जान बचाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत की। इस वैश्विक संकट के दौर में उन्होंने जो काम किया, वह निस्वार्थ सेवा की मिसाल है। चिकित्सकों ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए सेवा समर्पण और निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की। जिस तरह से चिकित्सक, नर्सेस एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने जनमानस की सेवा की वह सराहनीय है।

यह बात जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने गुरूवार को जिला कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर चिकित्सकों का सम्मान करते हुए कही। कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, मध्यप्रदेश क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य डॉ अभिजीत देशमुख ने चिकित्सकों का सम्मान किया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ योगेंद्र मुखरैया द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि कोविड-19 महामारी सारी दुनिया में एक संकट के तौर पर सामने आई है। इस काल में डॉक्टरों ने एक बार फिर निस्वार्थ सेवा की भावना दिखाई और असाधारण कड़ी मेहनत की। अस्पताल आने वाले बड़ी संख्या में सामान्य व कोरोना रोगियों की देखभाल के लिए कई डॉक्टरों को कई घंटों तक अस्पताल में रहकर काम करना पड़ा था। डॉ अभिजीत देशमुख ने वैक्सीनेशन के महाअभियान के लिए भी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया।
जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने नवजीवन हॉस्पिटल के संचालक डॉ सुनील राय, एमडी मेडिसिन डॉ उमेश पंडया, बालाजी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संचालक डॉ ओम प्रकाश वर्मा, गांधी मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ उत्सव गुप्ता, एमडी डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, गांधी मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस डॉ बुशरा हुसैन, डॉ काशिफ़ा सईद, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीरज मिश्रा, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. मेघा सोनी, नाक कान गला स्पेशलिस्ट डॉ. सुरभि गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेन्द्र मुखरैया एवं आभार श्री धीरज सोनी माना।
इस अवसर पर श्री बसंत गुप्ता, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री इंद्रजीत राजपूत, श्री रवि शर्मा, श्री बी शक्ति राव, श्री कपिल राव जाधव एवं समस्त जिले के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विधायक पीसी शर्मा ने जेपी अस्पताल में डॉक्टरों को सम्मानित किया

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा जी ने आज डॉक्टर डे पर जेपी अस्पताल 1250 में डॉक्टरों को सम्मानित किया।प्रमुख्य रूप से डॉ.योगेंद्र श्रीवास्तव जी,डॉ.राकेश श्रीवास्तव तथा अन्य डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।कैलाश मिश्रा जी उपस्थित रहे and
बाणगंगा में मांगलिक भवन में वैक्सीन शिविर का निरीक्षण किया एवं सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today