आयोग द्वारा आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिये आवेदन एक जुलाई तक मान्य किये जायंेगे

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा आगामी एक से 21 जुलाई तक (तीन सप्ताह का) विधि संकाय के विद्यार्थियों के लिये इंटर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमित अवधि का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया है। आवेदन एक जुलाई 2021 तक ही मान्य होंगें।

इच्छुक विद्यार्थीगण आयोग कार्यालय में शोध अधिकारी से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों का चयन ’’प्रथम आयें-प्रथम पायें’’ के आधार पर होगा। कुल 15 प्रशिक्षणार्थियों को ही स्थान दिया जायेगा एवं उनसे कोविड-19 गाईडलाईंस का पूर्ण रूप से पालन करने की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today