बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक नियुक्त करेगी पार्टी: सबनानी

मंडल के प्रभारी एवं सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी द्वारा दिये गये नारे ‘प्रत्येक बूथ, वैक्सीन युक्त’ को साकार करने के लिए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराना है, जिसके लिए मंडल स्तर तक इकाई बनाकर एक महिला, एक युवा एवं एक डॉक्टर का चयन किया जायेगा। इन्हें समुचित प्रशिक्षण तथा आवश्यक उपकरण भी दिए जायेंगे। इस स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान को संचालित करने के लिए हमें वार्ड और बूथ स्तर तक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति करना है। इसलिए तीन-तीन प्रभारी घोषित कर 3 जुलाई तक जिला कार्यालय को सूची प्रेषित कर दी जाए।

यह बात प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा सोमवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के मंडल के प्रभारी एवं सहप्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अभियान के जिला प्रभारी श्री विकास विरानी ने किया।

श्री सबनानी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के शासन के दौर में चेचक जैसी बीमारियों की टीके 40 वर्षों तक देश को नहीं मिल पाए और देश महामारी से जूझता रहा। वहीं मोदी जी के प्रभावी नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने केवल 10 महीनों में कोरोना का टीका बनाया और देशवासियों को उपलब्ध करा दिया। श्री सबनानी ने कहा कि विगत वर्ष वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रकोप से हम सब घिरे रहे। लेकिन इस दौरान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार और कार्यकर्ता ही समाज के बीच जाकर सहयोग करने और इस महामारी से समाज को बाहर निकालने के लिए लगातार तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने तय किया है कि बूथ स्तर तक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति होगी। जो समय-समय पर समाज के बीच में सरकार की जनहितैषी योजनाओं और स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने में सहायता करेंगे।

बैठक में जिले की टोली के सहप्रभारी श्री सुमित रघुवंशी, श्री पिंटू मिश्रा, श्री योगेन्द्र मुखरिया, श्रीमती हंसकुंवर राजपूत उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today