-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
विकास के नए आयाम गढ़ रही है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारः नरेंद्रसिंह तोमर
मध्यप्रदेश में 15 महीनों की कांग्रेस सरकार के बाद फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली यह सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की गुणवत्ता में नंबर वन है। गांव में आवास उपलब्ध कराने में नंबर वन है। गेंहू के उत्पादन की दृष्टि से पंजाब को पछाड़ने का काम मध्यप्रदेश ने किया है और हाल ही में स्मार्ट सिटी कॉम्पटीशन में मध्यप्रदेश ने अनेक अवार्ड प्राप्त किए हैं।
प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनकी पूरी टीम को हृदय से बहुत बहुत बधाई देता हूं। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा करते कही। श्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने कोविड 19 के संकट का सफलतापूर्वक सामना किया है और इसे पूरी तरह नियंत्रित करने की तरफ बढ़ रही है।
किसानों का जीवन स्तर उठाने वाले हैं कृषि कानून
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से सभी किसान यूनियन के किसानों से यह कहना चाहता हूं कि उन्हें आंदोलन समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार बिल किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने वाले हैं और इन कानूनों के समर्थन में देश का बहुत बडा हिस्सा केन्द्र सरकार के साथ है। श्री तोमर ने कहा कि भारत सरकार ने एमएसपी बढ़ाने का काम किया है, एमएसपी पर पहले से अधिक खरीद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार 11 दौर की बातचीत किसानों से कर चुकी है। फिर भी किसान यूनियन को कानून के किसी भी प्रावधान पर कोई आपत्ति है तो भारत सरकार उसे सुनने, चर्चा करने और निराकरण करने के लिए तैयार है।
सभी वर्गों में पहुंचना पार्टी का प्रयास
श्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ’’सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास’’ के आधार पर कार्य करने वाला राजनैतिक दल है। हमारा दल और हमारा विचार सर्व व्यापी- सर्वस्पर्शी हो यह हमारी हमेशा प्राथमिकता रही है। इसीलिए विभिन्न मोर्चा के माध्यम से सभी वर्गों में पहुचने का निरंतर प्रयास करते रहते हैं। आज हुई अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में भी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से चर्चा हुई। मुझे पूरा विश्वास है हम अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा के काम को और आगे बढ़ाने में सफल होंगे।




Leave a Reply