आपातकाल की बरसी पर भोपाल जिले में ‘काला दिवस’ मनाया

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी आज शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आपातकाल की बरसी पर आयोजित ’काला दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आपातकाल के समय जेल में रहे मीसाबंदियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य और प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद मंच पर उपस्थित थे। इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम में जिले के सभी मंडलों से 198 लोग जुडे।

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया था। हम आपातकाल के इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाते हैं। कांग्रेस के लोग आज भी लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस सहित हमारे कई वैचारिक प्रतिद्वंदी भी लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रहे हैं।
श्री पचौरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मीसाबंदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया। इसी तरह श्री विभीषण सिंह, श्री तपन भौमिक, श्री भरत चतुर्वेदी, श्री रामभुवन सिंह कुशवाह, श्री कर्नल नारायण परवानी, श्री बनवारीलाल सक्सेना, श्री अरूण कुलकर्णी, श्री मांगीलाल पोरवाल, श्री सुरेन्द्र द्विवेदी और श्री बिहारीलाल लालवानी का सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत भोपाल जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने किया। मंच संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्री रविन्द्र यति और आभार श्री प्रवीण प्रेमचंदानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री बालिस्ता रावत, श्री गणेशनंद मेहर, श्री रवि शर्मा राजा तंवर उपस्थित थे।
भोपाल के उत्तर विधानसभा के राजाभोज मंडल में भवानी चौक स्थित आपातकाल का 100 फिट का बैनर बनाकर तानाशाह पूर्व प्रधानमंत्री के विरोध में काले कपड़े पहनकर काले गुब्बारे छोड़े गए। इसी प्रकार गुरूनानक मंडल में शहीद गेट पर जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुकरेजा द्वारा मीसाबंदियों का शाल, श्रीफल व भारत माता का चित्र भेंटकर सम्मान किया।
  भोपाल में नरेला विधानसभा के महामाई मंडल में लोकतंत्र सेनानी श्री माणिकचन्द चौबे, वार्ड 39 में वरिष्ठ समाजसेवी श्री भागचंद खैरोनिया, स्टेशन मंडल, मैं भी मीसा बंदियों का श्रीफल साल से सम्मान किया गया मिसरोद मंडल में श्री महेन्द्र शर्मा, श्री सत्यनारायण शर्मा, करूणाधाम मंडल में भरत चतुर्वेदी, आनंद नगर मंडल में श्री दौलतराम भरानी के निवास पहुंचकर मंडल अध्यक्षों ने शॉल, श्रीफल एवं भारत माता के चित्र से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today