प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व से जुड़ा भोपाल जिला कार्यालयः पचौरी

प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, नरेंद्रसिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय कार्यालय में उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने चंदेरी का दुपट्टा भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत किया एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दुपट्टा भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय एवं जिला कार्यालय में पधारे अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, श्री जगदीश देवडा, श्री अरविन्द भदौरिया, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, श्री संजय शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री वैभव पवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, श्री सुधीर कुमार अग्रवाल, डॉ. दीपक विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती बाई, पूर्व विधायक श्री धु्रवनारायण सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री रामदयाल प्रजापति, श्री विकास विरानी, डॉ. हितेश वाजपेयी, श्री राघवेन्द्र गौतम, श्री कृष्णा घाडगे सहित कार्यसमिति सदस्य, विधायक एवं मंत्रीगण भोपाल जिला कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। बैठक व्यवस्था श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री मनोज राठौर, श्री जगदीश यादव, श्री रवि शर्मा, डॉ. योगेन्द्र मुखरैया ने संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today