-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
लोकसभा अध्यक्ष ने ली देश के विधायी निकायों के अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत के के विधायी निकायों के अध्यक्षों की एक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ ही सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा के कामकाज का ब्योरा देते हुए अध्यक्ष श्री गौतम ने बताया कि उन्होंनंे अध्यक्ष का पद संभालने के बाद इस बात पर पूरा ध्यान दिया है कि मध्यप्रदेश की संसदीय परंपराओं का पूर्ण रूप से पालन होने के साथ-साथ ही नवाचार को भी स्थान प्राप्त हो।गौतम ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस वर्ष पीठासीन अधिकारियों का सममेलन भोपाल में आयोजित किया जाए। बैठक में विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह भी उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार विश्व महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा में पूरी कार्यवाही का संचालन महिला सदस्यांे द्वारा ही किया गया। इस दिन महिला सदस्यांे को ही प्रश्नकाल में प्रश्न पूछने का अवसर प्रदान किया गया। इसी तरह विगत सत्र में एक दिन सिर्फ पहली बार चुनकर आए सदस्यों को ही प्रश्नकाल में प्रश्न पूछने का अवसर दिया गया।
श्री गौतम ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि कोविड-19 की विषम परिस्थितियों के बावजूद 15 वीं विधानसभा में अब तक दस सत्रों का सफलता से आयोजन किया जा चुका है। इन सत्रों में शासकीय कार्य के साथ ही लोकहित के कई विषयों पर सार्थक चर्चा एवं महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं।
श्री गौतम ने बताया कि विधानसभा कार्यवाही के दौरान सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल और उसके जवाब की आॅडियो एवं वीडियो रिकार्डिंग सामान्य शुल्क लेकर प्रदान करने की व्यवस्था की गई




Leave a Reply