-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
NSUI ने नर्सिंग स्टूडेंट्स के जनरल प्रमोशन के लिये हाईकोर्ट में याचिका दायर की
मध्यप्रदेश में लगातार नर्सिंग स्टूडेंट्स जनरल प्रमोशन की मांग कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( एनएसयूआई ) के प्रदेश अध्यक्ष आगर विधायक विपिन वानखेडे ओर यूथ कांग्रेस मिडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के निर्देश पर एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने नर्सिंग छात्र-छात्रों की मांगो को लेकर हाई कोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की हैं
रवि परमार ने बताया प्रदेश की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी से नर्सिंग के 600 से अधिक काॅलेज संबंध्ता प्राप्त है जिनके लाखों छात्र-छात्राये जिनकी सत्र 2019- 20 की परीक्षा काफी समय पहले हो जानी थी लेकिन अभी तक नहीं हुई जिससे छात्र छात्राओं का समय बर्बाद हो रहा है और अब ऐसे हालातों में परीक्षा कराना उचित नहीं है इसलिए छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन दिया जाए
परमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद बैठक दिनांक 15/12/2020 में इंडियन नर्सिंग काउंसिल के सर्कुलर क्रमांक 22-10/2020-INC के अनुसार सर्व सहमति से लिए गए निर्णय में विश्वविद्यालय की अधिसूचना क्रमांक/म.प्र.आ.वि.वि./कु.का./2020/466 के माध्यम से जनरल प्रमोशन देने की घोषणा की गई थी लेकिन कुछ समय पश्चात विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश पर जनरल प्रमोशन निरस्त कर दिया गया जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में है
रवि ने बताया कि एनएसयूआई कुलपति से लेकर राज्यपाल तक को अवगत करवा चुकी हैं ओर छात्र-छात्राये कई बार प्रदर्शन कर चुके है लेकिन किसी ने भी छात्र-छात्राओं के भविष्य पर ध्यान नहीं दिया इसलिये हमने अब माननीय उच्च न्यायालय मे याचिका दायर की है
रवि ने कहा की आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के छात्र-छात्राये मार्कशीट , डिग्री , प्रोविजनल परीक्षा ओर रिजल्ट जैसी कई परेशानियों का सामना कर रहे है छात्र-छात्राओं की समस्या के समाधान के लिये जल्दी ही माननीय उच्च न्यायालय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के लाखों छात्र छात्राओं के हित में फैसला सुनायेगा |




Leave a Reply