-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
वोट क्लब स्थित योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, जिलाध्यक्ष होंगे शामिल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने 21 जून से शुरू होने जा रहे टीकाकरण के महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में टीके लगवाने का आह्वान जनता से किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने रविवार को भोपाल जिले के टैगोर मंडल एवं टीटी नगर मंडल के घर-घर पहुंचकर पीले चावल देकर वैक्सीन लगवाने के लिए आमंत्रित किया। जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने बताया कि भोपाल जिले सभी बूथों पर टीकाकरण के दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रेरक बनकर उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर श्री शंकर मकौरिया, श्री राजेन्द्र गुप्ता, टैगोर मंडल अध्यक्ष श्री पारस नरवरिया, टीटी नगर मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य अग्रवाल, श्री राकेश जैन, श्रीमती सरोज जैन, श्री लीलेन्द्र मारण, श्री राजू अनेजा, श्री धमेन्द्र शाह, श्री नितिन परिहार, श्री धर्मेंद्र शाह, वार्ड पालक श्री भैरूलाल बघेला, श्री नरेंद्र शुक्ला, श्री सोनू पालिवाल, श्री गणेशनंद मेहर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष अन्ना नगर में वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी दोपहर 12.30 बजे नरेला विधानसभा के अन्ना नगर स्थित टीकाकरण केंद्र में उपस्थित रहेंगे।
योग दिवस पर भोपाल के 100 स्थानों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने बताया कि भोपाल के वोट क्लब में प्रातः 7.30 बजे आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ीगण भी शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में प्रातः 7.30 बजे पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा योग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसी तरह नरेला विधानसभा के वार्ड क्रमांक 58 में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, दक्षिण पश्चिम विधानसभा के वार्ड 25 में गोल्ड फ्लावर स्कूल में पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, हुजूर विधानसभा के कोलार एवं बैरागढ़ में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, गोविन्दपुरा विधानसभा के बागमुगालिया एवं मिनाल में विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, मध्य विधानसभा में पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, अवंतिका क्लब में पूर्व सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर, शाहपुरा स्थित ए सेक्टर में श्री विकास विरानी, अटल प्रतिमा चौराहा पर विशेष आंमत्रित सदस्य श्री कृष्णा घाडगे, कोटरा स्थित अंकल पार्क में श्री रामदयाल प्रजापति, गोविन्दपुरा विधानसभा के बरखेडा स्थित साकेत मंडल में प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, अटल पथ स्थित जवाहर चौक में श्री अनिल अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। सभी कार्यक्रम प्रातः 7.30 बजे निर्धारित स्थानों पर आयोजित होंगे।
खजूरी स्थित एसओएस बालग्राम, पॉलिटेक्निक स्थित स्मार्ट रोड पार्क, एमपी नगर स्थित गायत्री परिवार, सरदार वल्लब भाई पटेल पार्क स्थित आटो यूनियन द्वारा, संत नगर स्थित आरोग्य केन्द्र सहित अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कमला पार्क में एवं रेल सहायक (कुलियों) के लिए विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाया जायेगा।
यह जानकारी भोपाल जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी।




Leave a Reply