-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
व्यापारी संघो को विधायक शर्मा ने बांटी सेनेटाइजर मशीन
पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने सोमवार को न्यू मार्केट टॉप न टाउन अपने विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी संघों को सैनेटाइजेशन मशीन, सेनेटाइजर एवं मास्क का वितरण किया। उन्होने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों के व्यापारियों को विधायक निधि से सैनेटाइजेशन मीशन बांटकर कहा कि आइए हम सब मिलकर कोविड पर विजय प्राप्त करें।
विधायक शर्मा ने यह भी कहा कि वे दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सभी व्यापारिक क्षेत्रों के व्यापारियों को विधायक निधि से सैनेटाइजेशन मशीन उपलब्ध करायेंगे ताकि सभी सुरक्षा के साथ अपना व्यापार कर सके। उन्होने कहा कि मशीन का रख रखाव एवं सैनिटाइज कराने काम स्थानीय व्यापारी संगठन करेंगे। श्री शर्मा ने सोमवार को न्यू मार्केट, कोटरा, नेहरु नगर, 5 नंबर क्षेत्र के व्यापारियों को सैनिटाइजेशन उपलब्ध कराई। इस मौके पर उन्होने सैनेटाइजर एवं मास्क भी वितरित किए। कार्यक्रम के बाद उन्होने न्यूमार्केट की दुकानों पर कोविड-19 से बचाव करने कोविड गाइड लाइन का पालन करने के संदेश लिखे स्टीकर भी चिपकाएं। शर्मा ने सभी दुकानदारों से कोविड गाइड लाइन का पालन अनिवार्य करने की अपील भी की। विधायक शर्मा द्वारा मशीने उपब्ध कराने पर न्यू मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष संतीश गंगराडे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों से मिलकर प्रत्येक दुकान को सैनेटाइज करायेंगे ताकि कोविड-19 से ग्राहको, दुकानदारों का बचाव किया जा सके और तीसरी लहर को आने से रोका जा सके।
न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष श्री सतीश गंगराडे, सह-सचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ व्यापारी चंदानीराम टकसानी, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना, पूर्व पार्षद वहीद लश्करी, रमेश सेहबानी, राकेश




Leave a Reply