-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
लोकतंत्र सेनानी संघ 26 जून को काला दिवस मनायेगा : कैलाश सोनी
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के पूर्व और बाद में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा विरोधियों की हत्याएं कराने और जनतंत्र की हत्या करवाने के विरोध में लोकतंत्र सेनानी संघ के कार्यकर्ता पूरे देश में 26 जून को काला दिवस मनायेंगे। 25 एवं 26 जून 1975 को कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक परंपराओं को ताक में रखकर पूरे देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। आपातकाल की 46 वी बरसी पर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस द्वारा अलोकतांत्रिक कार्यो के विरोध में 26 जून को पूरे देश में लोकतंत्र सेनानी संघ के कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु काला दिवस मनायेंगे।
सांसद श्री कैलाश सोनी ने कहा है कि बंगाल में 250-300 भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या की गयी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के 15 से 20 हजार घरों को जलाकर नष्ट किया गया है। श्री सोनी ने सर्वोच्च न्यायालय से आग्रह किया है कि वह स्वतः संज्ञान लेकर आगजनी और हत्याओं की जांच के लिए अपनी निगरानी में एक जांच दल गठित करे। श्री सोनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस लोकतांत्रिक परंपराओं और मान्यताओं का पालन करने में पूरी तरह से विफल रही है, इसलिए केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार को तत्काल बर्खास्त करे।




Leave a Reply