पेट्रोल कीमतों के विरोध में सडकों पर बैठे कांग्रेस नेता

पेट्रोल और डीजल की बढती कीमतों के खिलाफ भोपाल में शुक्रवार को कांग्रेस ने नानके पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया।जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुए विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जारी है मंहगाई की मार हाय-हाय भाजपा सरकार, पेट्रोल हुआ 104 के पार दूर हटाओं भाजपा सरकार नारे लिखी तख्तियां लहराकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब तक चुनाव चल रहे तब तक केन्द्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसौई गैस के दाम नही बढने दिए। लेकिन जैसे ही चुनाव हो गए वैसे ही सरकार ने इनके दाम बढाना शुरु कर दिए। उन्होने कहा कि कहा गए वो दिन जब पेट्रोल-डीजल और रसौई गैस के दाम से आम आदमी का बजट नही बिगडता था पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि  आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। उन्होने कहा कि अभी पेट्रोल ने सेंचूरी बनाई है अब डीजल सेंचूरी बनाने की ओर अग्रसर है अब ये सरकार ज्यादा दिन रही तो सब्जियों के दाम भी सेंचूरी पार कर जायेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने कहा कि कोरोना महामारी में लाकडाउन की वजह से आम आदमी, व्यापारी, सभी परेशान है ऐसे में आम उपभोग की वस्तुओ और ईधनों की बढती हुई कीमतों की वृद्धि से लोगों की कमर टूट गई है सरकार कोई भी राहत लोगों को नही दे रही है इसलिए ऐसी सरकार की विदाई जरूरी है।   

ये रहे मौजूद

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व महापौर विभा पटेल, आनंद तारण, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, शोएब खान, रमेश सहबानी, राकेश यादव, बंटी जैन, हबीब खान, सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today