प्रदेश की संस्कृति और इतिहास का परिचायक बने मप्र भवन – गौतम

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के दिल्ली प्रवास के दौरान उनसे आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन पंकज राग ने भेंट कर निर्माणाधीन नवीन मध्यप्रदेश भवन की जानकारी दी।

इस दौरान श्री गौतम ने आवासीय आयुक्त को सुझाव दिया कि नए मध्यप्रदेश भवन के मुख्य द्वार पर प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे सांची के स्तूप, खजुराहो के मंदिर और विंध्य के सफेद शेर की प्रतिकृति लगाई जाए ।

आवासीय आयुक्त श्री राग ने सुझाव के लिए विधान सभा अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री गौतम ने इस दौरान सदस्य सुविधा समिति की बैठक में आए सुझावों को भी श्री राग से साझा किया। मध्यप्रदेश विधानसभा सभा के सदस्यों के लिए मध्यप्रदेश भवन में ठहरने की व्यवस्था व सुविधा के विषय में भी चर्चा हुई। विधानसभा सदस्यों का एक अध्ययन दल दिल्ली का दौरा करके निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today