स्पीकर ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं डॉ. सहस्त्रबुद्धे से की भेंट

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मंगलवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , राज्यसभा सदस्य डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्यजनों से सौजन्य भेंट की। 

विधानसभा अध्यक्ष ने माननीय लोकसभा स्पीकर को मध्यप्रदेश विधानसभा की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। अध्यक्ष श्री गौतम ने माननीय स्पीकर महोदय को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। श्री गौतम ने स्पीकर महोदय से निवेदन किया कि वे भोपाल में पीठासीन सम्मेलन के आयोजन की स्वीकृति प्रदान करके उसमें सम्मिलित होने की सहमति प्रदान करें। श्री गौतम ने माननीय स्पीकर महोदय को मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्यों एवं अन्य सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु प्रबोधन कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया। इस दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह भी उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से 17, अकबर रोड स्थित उनके निवास भेंट की। इस अवसर पर श्री गौतम ने मध्यप्रदेश विधानसभा की गतिविधियां एवं नवाचार की जानकारी दी। श्री गौतम ने रक्षामंत्री को मध्यप्रदेश विधानसभा की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।  

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने प्रवास के दौरान राज्यसभा सदस्य डाॅ.विनय सहस्त्रबुद्धे से भी मुलाकात की। इस दौरान श्री गौतम ने असम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विस्वजीत देमारी से भेंट कर उन्हें बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today