निःशुल्क वैक्सीन व गरीबों को राशन मोदी सरकार का संवेदनशील फैसला : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राज्यों को केन्द्र सरकार द्वारा मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समयावधि जून से बढ़ाकर दीपावली तक किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक संवेदनशील फैसला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति के लिए राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने का निर्णय लेकर हर व्यक्ति का वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया है वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाकर नवंबर तक करके आपदा की घडी में गरीबों की चिंता की है। इस योजना से 80 करोड लोगों को प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त राशन मिलेगा।

                श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना संकटकाल में सरकार और संगठन मिलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मंत्र को साकार कर रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आपदा की घडी में गरीबों को भूखा न सोना पडे इस बात की फिक्र की है। उन्होंने कहा कि राज्यों को निशुल्क वैक्सीन देकर 18 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति का वैक्सीनेशन कोरोना पर विजय पाने में मजबूत कदम होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर आमजन अधिक से अधिक जागरूक हो, इस बात की चिंता हमें करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today