छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल ए. साईं मनोहर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) भोपाल
इरशाद वली व पुलिस अधीक्षक दक्षिण साईं कृष्णा थोटा के निर्देश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक जोन-1 भोपाल श्री अंकित जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर श्रीमति नीतू सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम गाठित कर फेसबुक पर छात्रा की फर्जी आई.डी बनाने वाले आरोपी को विदिशा से गिरफ्तार किया गया है।

संक्षिप्त विवरण-

आवेदिका उषा (परिवर्तित नाम) निवासी भोपाल का शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे दिया अज्ञात लडके व्दारा छात्रा को फर्जी फेसबुक आई.डी बनाकर छात्रा का मोबाईल नंबर कई लडको को दे कर परेशान किया जा रहा था। उक्त शिकायत आवेदन पत्र की जांच पर थाना क्राईम ब्रांच भोपाल मे अपराध क्रमांक 146/2021 धारा 354(D) भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 04/06/2021 को आरोपी अमित जिला विदिशा म.प्र को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल की टीम व्दारा गिरफ्तार किया गया।

वारदात का तरीका-

आरोपी सहकर्मी के दस्तावेज का उपयोग कर फर्जी सिम कार्ड लेकर उस मोबाईल नंबर से छात्रा के नाम की फर्जी फेसबुक आई.डी. बनाकर उसका मोबाईल नंबर अज्ञात लडको को दे देता था। जिसके बाद आरोपी छात्रा को WHATS APP के माध्यम से मैसेज कर बोलता था कि मुझसे अश्लील बाते करो यदि तुम ऐसा नही करोगी तो मै तुम्हे और बदनाम कर दूंगा मिलने के लिये दवाब बनाता था।

पुलिस कार्यवाहीः-

सायबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् तकनीकि एनालिसिस के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को तुरन्त गिरफ्तार किया। आरोपी से प्रकरण मे प्रयुक्त 1 मोबाईल फोन, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, 1 राउटर व अन्य दस्तावेजो को जप्त किया गया है।

पुलिस टीम-

उनि. कविता उईके, उनि बृजकिशोर गर्ग, आर.3418 आदित्य साहू आर. 1251 प्रशान्त शर्मा, आर.2880 शिवम निलोसे, आर.चा.919 सुमित समद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today