मोदी सरकार के 7 वर्ष होने पर कांग्रेस ने दिया धरना

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, विधायक आरीफ मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के असफलता के 7 वर्ष पूरे होने कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया।

धरने पर बैठे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बाबा रामदेव ने कहा था कि केन्द्र में यदि भाजपा की सरकार आती है तो पेट्रोल-डीजल 30-35 रुपये रसोई गैस 300 रुपये मिलेगी, सभी के खाते में 15 लाख रुपये आयेंगें, देश में 2 करोड लोगो को रोजगार मिलेगा लेकिन आज ये स्थिति है कि वर्ष 2014 के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी कार्यकाल में जो जीडीपी दर 7.4 थी वह वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में -7.2 हो गई है। पेट्रोल 71.41 रुपये के मुकाबले 101.77 रुपये प्रतिलीटर पुहंच गया है डीजल 56.71 के मुकाबले 93.24 रुपये लीटर, रसोई गैस 410 रुपये से 819 रुपये, सरसो का तेल 90 रुपये प्रति लीटर से 180 रुपये प्रति लीटर शक्कर 20 रुपये किलो से 38 रुपये किलो, चावल 25 रुपये किलों से 65 रुपये किलो, आटा 21 रुपये से 30 रुपये किला, दूध 38 रुपये से 54 रुपये, रेलवे प्लेट फार्म 5 रुपये से 50 रुपये किलो, पहुंच गया है पहले ये कहते थे कि बहुत हुई मंहगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार लेकिन इन 7 सालों में देश बेहाल हो गया है अब हमारा नारा है बहुत हुई मंहगाई की मार, अब नही चाहिए ऐसी सरकार। शर्मा ने एक पत्रकार के सवाल का जबाव देते हुए कहा कि आज 7 साल पूरे होने पर भाजपा सेवा दिवस के रुप में मना रही है यह सब ढोंग है यदि सेवा करनी ही होती तो ये कोरोना महामारी में मरीजों को आक्सीजन, आक्सीजन बेड, रेमडेसिविर इंजेक्शन, ब्लैक फंगस के इंजेक्शन उपलब्ध कराती, ऊपर से ये लाक डाउन लोगों के पास खाने के लिए राशन नही है, रोजगार नही है, लोगो के काम धंधे बंद पडे है ऐसे में भाजपा की केन्द्र और राज्य की सरकार लोगों को मदद करने के बजाये उत्सव मनाने लगी है है आज सेवा दिवस नही बल्कि काला दिवस है।  धरने में बैठे

विधायक आरीफ मसूद ने कहा कि कोरोना महामारी में आम आदमी परेशान है सरकार को सभी गरीबों के खाते में आधार कार्ड के आधार पर तत्काल 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता करना चाहिए, सभी गरीबों को 5 महीने का राशन एक साथ देना चाहिए जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। विधायक मसूद ने आरोप लगाया कि राशन की दुकानों पर गेंहू नही बाजरा बांटा जा रहा है वह भी खाने योग्य नही है इसलिए सरकार को राशन दुकानों से बाजारा वापस बुलाकर गेंहू का वितरण करना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने कहा कि 7 सालो में भाजपा सरकार ने महंगाई बढाने के अलावा कुछ नही किया आज महंगाई की वजह से आम आदमी की कमर टूट गई है लोगों के पास रोजगार नही है काम धंधे बंद है इसलिए अब ऐसी सरकार को चले ही जाना चाहिए। पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि पहले भाजपा के नेताओं को महंगाई डायन लगती थी लेकिन अब उनकी चाची हो गई है, आज ये मोदी सरकार के 7 साल होने पर उत्सव मना रहे है ये शर्मनाक है।

ये रहे मौजूद-

   पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, विधायक आरीफ मसूद, पूर्व महापौर विभा पटेल, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद संतोष कंसाना, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना, पूर्व पार्षद राज सिंह, शिवि शर्मा, राकेश यादव, अमित समैया, मो. शोएब, अजय अग्रवाल, प्रेमनारायण कर्ण, दिनेश मारण, सतीश चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, मुजीब सिद्दकी, हिमांशु धाकड, शकुन राणा, वासुदेव गोस्वामी, अनस पठान, हुकुम सुरैया, रुपेश पाल, सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today