-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
विधायक को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने वाले राजस्थान का युवक गिरफ्तार
छतरपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पुलिस ने धरदबोचा है लेकिन उसके एक ही सदस्य की गिरफ्तारी हो सकी है। विधायक दीक्षित को वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने के मामले में छतरपुर जिले की गढ़ी मलहरा पुलिस ने सायबर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के सीकरी जिले के नक्सा कवासा गांव का 10 सालका आदिल है जिसने अपराध कबूल करना स्वीकार किया है। वह अब तक 14 लाख 22 हजार रुपए लोगों से ठग चुका है और उसके गांव के करीब 100 लोग इस ब्लैकमेलिंग में लगे हैं जो साल में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए लोगों से ऐठतें हैं।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में अंतर्राज्जीय गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। इस गिरोह के सदस्य साइबर एक्स्टोर्शन करते हुए ब्लैकमेलिंग के जरिये अवैध पैसे की मांग करते हैं। अंतर्राज्जीय सरगना को छतरपुर पुलिस द्वारा राजस्थान से 8वें दिन धर दबोचने में सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि गत 22 मई को फरियादी नीरज दीक्षित विधायक महाराजपुर जिला छतरपुर द्वारा एक मोबाइल नंबर धारक अज्ञात महिला के द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने के संबंध में थाना गढ़ीमलहरा, जिला छतरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना गढ़ीमलहरा पर अपराध क्रमांक 134/21, धारा 67, 61ए, आईटी एक्ट 385 आईपीसी में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर सचिन शर्मा के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी. नौगांव द्वारा टीम गठित की गई, जिसमें थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक जेड.बाई. खांन, थाना प्रभारी थाना गढ़ीमलहरा उप निरीक्षक रवि उपाध्याय, थाना प्रभारी थाना अलीपुरा उप निरीक्षक रूपनारायण पटैरिया, साइबर सैल उप निरीक्षक कल्याण यादव, कार्य वाहक.प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सेंगर, आरक्षक योगेश रिछारिया, आर राममीणा, महिला आरक्षक हिमांशी, महिला आरक्षक आकांक्षा टीम के सदस्य थे।
पुलिस टीम को आरोपी की तलाश हेतु जिला भरतपुर राजस्थान रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मामले के आरोपी आदिल पिता रुकमुदीन उम्र 19 साल निवासी नक्चा का वास थाना सीकरी, तहसील नागर, जिला भरतपुर(राजस्थान) को हिरासत में लेकर गढ़ीमलहरा छतरपुर थाना लाया गया। जहां आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी आदिल निवासी नक्चा का वास ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने अपने पास रखे 3 मोबाइल पेश किये, जिसकी जांच की गइर्, उसमें से एक मोबाइल में अश्लील वीडियो थे, जिसमें वही रिकार्डिड वीडियो था जिसके द्वारा फरियादी को ब्लेकमेल किया गया था।
आरोपी के पास से वह मोबाइल भी बरामद किया गया जिससे फरियादी को ब्लेकमेल करने की धमकी भरा कॉल किया गया था। आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि वह फेसबुक से नंबर प्राप्त करके लोगों की जानकारी एकत्रित कर व्हाट्सएप वीडियो कॉल करके अपने पास रखें रिकार्डिड एडल्ट वीडियों के द्वारा लड़की बनकर स्क्रीन रिकॉर्डर की मदद से वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे की वसूली करता है। आरोपी द्वारा बताया गया कि इसे गांव के ही रमजान नाम के व्यक्ति ने सिखाया था, जो एक पूरी गिरोह की तरह काम करता है जहां कुछ लोग दूसरे राज्यों मुख्यतः ओड़िसा से फर्जी सिम एवं खाते बनवाकर इन्हंे देते है और वसूली का 20 प्रतिशत इनसे लेते है।
आरोपी द्वारा विभिन्न प्रांतों के 21 लोगों से सायबर एक्सटोर्शन कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करते हुए ब्लेकमेलिंग करते हुए रुपए वसूले गए और अब तक उसके गिरोह के सदस्य 14.22 लाख रुपए बसूल कर चुके हैं।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में गठित टीम एवं साइबर सेल छतरपुर में पदस्थ उप निरीक्षक निशा श्रीवास्तव, कार्य.प्र. आर. किशोर रैकवार, संदीप तोमर, धर्मराज पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




Leave a Reply