-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
30 को करेंगे किसानों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित
केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर किसान मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के तहत रक्तदान शिविर लगाये गये। भोपाल में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, रक्तकोष भोपाल के सहयोग से मोर्चा ने शिविर आयोजित किया।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि मोर्चा द्वारा शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किये गये। 30 मई को सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत ग्राम संपर्क अभियान शुरू होगा, जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ता ग्रामीण अंचलों में जाकर ग्रामवासियों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने और बचाव हेतु टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
भोपाल में आयोजित रक्तदान शिविर में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री पदम सिंह ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संदीप श्रीवास्तव, मोर्चा के भोपाल ग्रामीण जिला महामंत्री श्री राज ठाकुर, श्री श्रीपाल राठौर, श्री रामकुमार पटेल, श्री महेश मालवीय, श्री विवेक अहिरवार, श्री कैलाश पटेल, श्री नरेन्द्र धाकड़, श्री अनादि त्रिवेदी, श्री आशीष बरोड़े, श्री दीपक श्रीवास्तव, श्री मेहर निधि मगरैय्या सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी के श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री विजय शाह, श्रीमती सुनीता नामदेव और श्री सावन का विशेष सहयोग रहा।




Leave a Reply