-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
इटली, चीन या पाकिस्तान कहां से संचालित हो रहे कमलनाथ?:वीडी शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ मानसिक दिवालिया हो गए हैं या फिर विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के देश को बदनाम करने वाले बयान भारत विरोधी ताकतों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि यह जांच का विषय है कि इटली, चीन या पाकिस्तान, कमलनाथ कहॉ से संचालित हो रहे हैं?
श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जब केंद्रीय मंत्री थे, तब उन पर चीन के एजेंट होने का आरोप लग चुका था और आज फिर उन्होंने चीन को समर्थन देने वाला बयान देकर यह सिद्ध कर दिया कि वह चीन के एजेंट भूमिका में हैं। भारत माता को बदनाम करते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि ‘‘भारत महान नहीं, भारत बदनाम है’’यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए भारत की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के एक परिवार की कठपुतली है, जो उनके इशारों पर चलती है। देश को संकट से बचाने के लिए लोग मंदिर जाते हैं, लेकिन कमलनाथ तो मंदिर जाकर देश को बदनाम करने वाले बयान देते हैं, जो देश के लिए घातक हैं।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जबसे सत्ता से बेदखल हुए हैं, लगातार अनर्गल बयानवाजी कर रहे हैं। लेकिन जिस तरीके से कोरोना को लेकर कमलनाथ बयानवाजी कर भारत की अस्मिता और स्वाभिमान से खिलवाड़ कर रहे हैं वह पूरी कांग्रेस के लिए घातक सिद्ध होगा।




Leave a Reply