-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर मंडल स्तर पर सेवा कार्यों में जुटेंगे : पचौरी
मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में जिला भोपाल के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने संबोधित किया।श्री भगवान सबनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के हित में निर्णायक और बड़े ऐतिहासिक फैसले लेने वाली केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल मंडल स्तर पर विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचेगी। पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि वार्डो में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंचेंगे।
यह पूरा अभियान सेवा ही संगठन अभियान का हिस्सा होगा।30 मई को सेवा ही संगठन के अभियान में जुटेगी जिला भाजपाश्री सुमित पचौरी ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान से हम एक बार पुनः पूरे देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व को यह सन्देश देंगे कि इतनी विषम परिस्थितियों में भी यदि कोई राजनीतिक पार्टी जनता के साथ खड़ी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। सेवा ही संगठन अभियान के तहत सामाजिक जागरूकता, मास्क, सैनीटाईजर, राशन किट, मेडिसिन किट इत्यादि वितरित करेंगे। साथ ही सभी अस्पतालों में भोजन, दूध एवं फल वितरित किये जायेंगे। पहले भी वैक्सीनेशन सेंटर पर हेल्प डेस्क लगाकर सेवा की गई है और अब 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है। मंच का संचालन श्री आर.के. बघेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री राजेन्द्र गुप्ता ने किया।बैठक में श्री आरके बघेल, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री रवि शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply