-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा मेगा इंटर्नशिप प्रोग्राम का आगाज
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग एवं शिक्षा मंत्रालय के
तहत इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में मेगा इंटर्नशिप प्रोग्राम का
आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत छात्रों को प्रतिष्ठित स्टार्टअप्स में इंटर्नशिप का मौका
मिलेगा जिससे वे उद्यमिता की बारीकियों को करीब से जान सकेंगे। इसमें ग्रेजुएशन और पोस्ट
ग्रेजुशन के फर्स्ट ईयर से लेकर फाइनल ईयर तक के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए
आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई 2021 निर्धारित की गई है।
इस अभिनव पहल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए आईसेक्ट ग्रुप के निदेशक सिद्धार्थ
चतुर्वेदी ने बताया कि आईसेक्ट समूह उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर
रहा है जिससे अधिक से अधिक छात्रों और लोगों को इससे जोड़ा जाए और आत्मनिर्भर भारत के
स्वप्न को पूरा किया जा सके। इसी कड़ी में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं
प्लेसमेंट विभाग और इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल द्वारा आयोजित किया जा रहा है यह
मेगा इंटर्नशिप प्रोग्राम एक अभिनव पहल है। इसमें छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही प्रतिष्ठित
स्टार्टअपस में कार्य करने का अनुभव मिलेगा, जिससे वे स्वयं को इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार कर
पाएंगे और इंटरप्रेन्योरशिप के प्रति भी रूझान विकसित होगा।




Leave a Reply