न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ भी शिवराज और भाजपा राजद्रोह का मामले दर्ज करे : कांग्रेस

कोरोना महामारी के आंकड़ों को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के जिम्मेदार नेता देश में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े उजागर करने के मामले में भी न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ भी राजद्रोह एवं अन्य अपराधिक धाराओं में मामले दर्ज करने का साहस दिखाएं।

यह मांग मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने न्यूयार्क टाइम्स द्वारा कोरोना से देश में हुई मौतों के असल आंकड़े उजागर करने पर की है। उन्होंने सवाल उठाया कि माननीय श्री कमलनाथ जी द्वारा मध्यप्रदेश में कोरोना से हुई 1 लाख से अधिक मौतों के असली आंकड़े उजागर करना गुनाह है तो मुख्यमंत्री और उनकी सरकार द्वारा सही आंकड़ों को छुपाना कहां का राष्ट्रप्रेम है। अगर ऐसा ही है तो न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने आकलन में भारत में अब तक 42 लाख लोगों की कोरोना संक्रमण से मौतें होने की संभावना व्यक्त की है। जबकि देश के सरकारी आंकड़ों में यह संख्या मात्र 03 लाख से कुछ अधिक बताई गई है। अब ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को मौतों के सही आंकड़ों के मामले में झूठा साबित होने से बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार नेता न्यू यॉर्क टाइम्स के खिलाफ राजद्रोह एवं अन्य अपराधिक धाराओं में मामले दर्ज कराने का साहस दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today