-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रिटायर्ड सैनिकों के लिए प्रदेश के पहले कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ
रिटार्यड सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्रदेश के पहले कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने फीता काट कर की। आरकेडीएफ मेडिकल हॉस्पिटल द्वारा बनाये गए आईसीयू के 10 और ऑक्सीजन के 20 बिस्तरों को सेना से रिटायर्ड सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए अलग से रिजर्व किया गया हैं। नवनिर्मित वार्ड में केवल रिटायर्ड फौजी एवं उनके परिवार वालों का कोरोना के इलाज के लिए भर्ती किया जायेगा। इतना ही नही यहां मेलेट्री से रिटायर्ड एमएनएस (मिलेट्री नर्स) की देखरेख में सैनिको को इलाज मिलेगा जिससे मिलेट्री नर्स पूर्व सैनिकों का उसी तरह ध्यान रख सके जैसे वे सेना में रहकर सैनिकों का इलाज करती थी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि आरकेडीएफ ग्रुप ने यूनिक और ऐतिहासिक काम किया है जब वार होता है तब इस तरह कि एक्टिविटी होती है लेकिन कोरोना वार में पूर्व सैनिकों को बेहतर इलाज के लिए अलग से सेंटर बनाना सैनिकों के लिए सम्मान है जिन्होने ने सेना में रहते हुए देश की सेवा की इस कार्य के लिए मैं ग्रुप को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हू। शर्मा ने यह भी कहा कि यहां आक्सीजन प्लांट चालू होने से मरीजों को आक्सीजन, आक्सीजन बेड, इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन, ब्लैक फंगस का का आपरेशन सहित कोरोना का पूरा इलाज मिल सकेगा। वही आरकेडीएफ ग्रुप का मानना है कि सैनिकों का देश सेवा में योगदान अतुलनीय है और महामारी के समय सैनिकों एवं परिवार के लिए यह सुविधा सैनिकों का असली सम्मान होगा. आरकेडीएफ मेडिकल हॉस्पिटल में रिटायर्ड सैनिकों के लिए निर्धारित आईसीयू और ऑक्सीजन वार्ड का शुभारंभ (रि.) मेजर जनरल श्री श्याम श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री पी सी शर्मा एवं (रि.) मेजर जनरल श्री बी एल खन्ना द्वारा किया गया. चेयरमैन डॉक्टर सुनील कपूर ने जनरल अतिथियों को अस्पताल की सुविधाओं एवं ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी दी. इस अवसर पर एमडी श्री सिद्धार्थ कपूर एवं सीईओ रुची चौबे भी उपस्थित रहे।




Leave a Reply