-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
राजनीति करने की बजाए अनुभवी कमलनाथ से सीख लें शिवराज: सज्जन
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज चौहान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर की गई टिप्पणी पर जमकर निशाना साधा। वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान लाशों पर राजनीति कर रहे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की बेहाली और बिगड़ैल व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिवराज सरकार से सवाल किए इन्हीं सवालों के जवाब जब शिवराज और उनकी सरकार से देते नहीं बने तो उन्होंने कमलनाथ के खिलाफ षडयंत्रपूर्वक प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाना शुरू कर दिया।
वर्मा ने कहा कि तुच्छ राजनीति करने की बजाय कमलनाथ जी जैसे सीनियर जनसेवक से शिवराज को सीखना चाहिए। कमलनाथ जी ने जो पूरे विश्व में कोरोना के भारतीय वैरीअंट को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और जिससे देश का नाम खराब हो रहा है इसको लेकर प्रदेश सरकार को और मोदी सरकार को सवाल किए और उन्होंने सलाह दी की सही तरीके से इस महामारी पर काम किया जाए तो भारत की बदनामी नहीं होगी। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ने भी न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित हॉस्पिटल चैन की डायरेक्टर सायरा मलाड से जब भारतीय वैरीअंट के संबंध में चर्चा की तो उन्होंने भी इसके जवाब में कहा कि इस पर भी पूरी तरह से नियंत्रण किया जा सकता है यदि भारत अपने टीकाकरण अभियान को गति दे, अभी भारत में जो टीकाकरण चल रहा है वह बेहद ही धीमा है साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत में हजारों लाशें नदियों में बह रही हैं यह किसी नई महामारी को जन्म ना दे दे। पानी में संक्रमण फैल कर किसी नई तरह की बीमारी ना फैल जाए। श्री वर्मा ने कहा कि अनेकों देशों में भारतीयों के साथ भेदभाव हो रहा है वह भारतीय लोगों को अपने पास भी नहीं बिठाना चाहते इस तरह की स्थिति देश के प्रति विदेशों में फैल रही है। इसके लिए जरूरी है कि देश में सरकारें सही दिशा में काम कर करें तथा भारत की इमेज खराब ना होने दें। इसी सिलसिले में कमलनाथ जी ने सरकार को अपनी सलाह दी जिसे भाजपा गलत तरीके से पेश कर राजनीति कर रही है उन्होंने कहा कि अपने से बड़े और अनुभवी जनसेवक कमलनाथ जी से सीख लेकर शिवराज को काम करना चाहिए और राजनीति बंद करना चाहिए।




Leave a Reply