किल कोरोना को लेकर भोपाल ग्रामीण की वर्चुअल बैठक संपन्न

 “किल कोरोना अभियान“ के अंतर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम, वैक्सीनेशन कार्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रदेश महामंत्री तथा अभियान के भोपाल ग्रामीण के प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी ने आज ग्रामीण जिले की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। उन्होंने अपने उदबोधन में बताया कि “सेवा ही संगठन“-2 के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश जी नड्डा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर कोरोना संक्रमण की चैन तोड़कर “कोरोना मुक्त“ मध्यप्रदेश बनाने के लिए सम्पूर्ण प्रयत्नों में लगे हैं।

सबनानी ने हा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बेसहारा हुए बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी सहित कोरोना से हुए मृतकों को दी जाने वाली एक लाख अनुग्रह राशि की घोषणा की है, जो स्वागत योग्य है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए उठाये जाने वाले कदमों का पार्टी संगठन ने समर्थन करते हुए सहयोग हेतु कार्यकर्ताओं को कमर कसकर लोगों की मदद का आव्हान किया है।
श्री सबनानी ने आगे कहा कि सेवा ही संगठन के अंतर्गत पिछले वर्ष से ही प्रदेश के कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं, इस वर्ष आयी कोरोना की दूसरी लहर में भी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को भोजन अथवा खाद्य सामग्री वितरित की है। बड़े स्तर पर मास्क, सेनेटाइजर व भाप मशीनों का वितरण किया जा रहा है। हमारे जनप्रतिनिधियों तथा संगठन इकाइयों द्वारा कोविड केयर सेंटर बनाये जा रहे हैं एवं ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर वितरण का पुनीत कार्य किया है। अब सरकार द्वारा हर घर के प्रत्येक सदस्य की जाँच की जा रही है, उसमें कार्यकर्ताओं को सहयोग करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के फैलाव को रोका जा सके, साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन को दिलाने में सहयोग करें।
बैठक में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आयुष्मान कार्ड बनवाने में आने वाली परेशानियों को दूर करने हेतु सहयोग की बात कही। बैरसिया विधायक श्री विष्णु खत्री ने कहा कि 18 प्लस की आयु वाले लोगों को लगने वाली वेक्सीन की मात्रा जल्द ही बढ़ेगी, टीकाकरण के लिए निरंतर जागरूकता की आवश्यकता है। बैठक का संचालन ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री केदारसिंह मंडलोई ने किया। वर्चुअल बैठक में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today