-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीसी शर्मा बांटा भोजन, पीपीई किट और मास्क
आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 30 वी पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने 1250 जेपी अस्पताल परिसर में हम लोग शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के सहयोग से गरीब, मजदूरों और अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों के परिजनों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
उन्होने जरुरतमंद कोरोना पीडित परिवार के सदस्यों को पीपीई किट और मास्क भी वितरित किए। इस मौके पर विधायक शर्मा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बलिदान आज हमने सेवा दिवस के रुप मनाकर जरुरतमंदो की सेवा का संकल्प लिया है। आज हमने लॉक डाउन में परेशान लोगों की मदद की, गरीबों को भोजन कराया, पीपीई किट और मास्क का वितरण किया। शर्मा ने सभी से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सावधानी में ही हमारी सुरक्षा है इसलिए मास्क हमेशा पहने, दो गज की दूरी बनाये रखे और समय समय पर अपने हाथों को सैनेटाइज करते रहे जिससे आप कोरोना से बचे रहे। इस मौके पर नीतेश नेमा, राकेश यादव, राहुल गजभिये, मुनिन्द्र सिंह, एडवोकेट राकेश सेन, धर्मेन्द्र राय मिंटू, अमित सोनी,जितेन्द्र ढोके, यशवंत सिन्ह राजपूत मौजूद रहे।




Leave a Reply