-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
माधव सेवा केंद्र से चार मरीज स्वस्थ होकर लौटे परिजनों के पास
माधव सेवा केंद्र लाल परेड ग्राउंड में कोरोनटाइन सेंटर से बुधवार को 4 मरीज श्री विजेंद्र सोनी 30 वर्ष संजय कुमार मंडराई 45 वर्ष, जयचंद सिंह 48 वर्ष एवं ओम प्रकाश शाक्य 59 वर्ष स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। स्वस्थ हुए लोगों ने माधव सेवा केंद्र की सराहना करते हुए इस केंद्र के प्रबंधक व कर्मवीर योद्धा चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया। साथ ही सभी स्वस्थ मरीजों के परिजनों ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं माधव सेवा केंद्र की समस्त टीम को धन्यवाद दिया।
स्वस्थ हुए लोगों ने अपनी दिनचर्या बताते हुए कहा कि धार्मिक सीरियल रामायण महाभारत व धार्मिक संगीत सुनाकर सभी का मनोरंजन किया जाता था, जिसमें कोई भी कोरोना मरीज घबराए नहीं। साथ ही प्रातः एवं सायंकाल योग के माध्यम से हमारे मनोबल को बनाए रखा, जिससे सभी लोग जल्दी स्वस्थ हो गए। मेडीकल स्टाफ द्वारा समय पर दवाइयां, चाय, नाश्ता, भोजन, फल व अन्य सामग्री दी जाती थी।
इस अवसर पर चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ की टीम, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, श्री रविन्द्र यति, डॉ योगेंद्र मुखरैया, श्री संतोष शर्मा, श्री इंद्रजीत सिंह राजपूत, श्री बसंत गुप्ता जी, श्री सतीश विश्वकर्मा, राजेंद्र गुप्ता, श्री बालिशता रावत, श्री रवि शर्मा, श्री योगेश घोड़के, श्री कैलाश सोनी,श्री शैलेंद्र सोलंकी, श्री कपिल जाधव, श्री गौरव सहित माधव सेवा टीम के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply